Home मनोरंजन Upcoming OTT Release: पॉपकॉर्न लेकर हो जाइए तैयार! इस हफ्ते ओटीटी पर...

Upcoming OTT Release: पॉपकॉर्न लेकर हो जाइए तैयार! इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही ये 10 सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, यहां देखे लिस्ट

3
0

ओटीटी न्यूज़ डेस्क – ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। खास तौर पर ऑनलाइन लेटेस्ट रिलीज (New OTT Release) को लेकर भी दर्शकों के बीच क्रेज काफी ज्यादा है। इसी आधार पर जनवरी का तीसरा हफ्ता ओटीटी पर सिने प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि 14 जनवरी से 19 जनवरी के बीच ये 10 कमाल की थ्रिलर ऑनलाइन रिलीज (Upcoming OTT Release) होने के लिए तैयार हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Chidiya Udd – Official Trailer | Jackie Shroff, Sikandar Kher, Bhoomika Meena | Amazon MX Player” width=”695″>
चिड़िया उड़
क्राइम थ्रिलर के तौर पर दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ, भूमिका मीना और सिकंदर खेर अभिनीत आगामी वेब सीरीज चिड़िया उड़ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। यह सीरीज 15 जनवरी, 2025 को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाएगी।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”PANI Movie | Trailer | Malayalam | Joju George | Sagar Surya | Junaiz | Streaming from 16th Jan” width=”695″>
पानी
मलयालम सिनेमा की एक्शन थ्रिलर फिल्म पानी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जोजू जॉर्ज अभिनीत यह सीरीज 15 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ऑनलाइन रिलीज होगी।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Unstoppable – Official Trailer | Prime Video” width=”695″>
अनस्टॉपेबल
कैसे एक पैर के साथ पैदा हुए एंथनी रॉबल्स ने कुश्ती की दुनिया में नाम कमाया। उनकी सच्ची और प्रेरक कहानी अब 16 जनवरी से प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अनस्टॉपेबल में देखने को मिलेगी। फिल्म में हॉलीवुड एक्टर झारेल जेरोम ने मुख्य भूमिका निभाई है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”XO, Kitty: Season 2 | Official Trailer | Netflix” width=”695″>
XO किटी
मशहूर कोरियन ड्रामा वेब सीरीज XO किटी अपने सीजन 2 के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे 16 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Griha Laxmi – Official Trailer| Hina Khan|Chunky Pandey|Rahul Dev|Dibyendu | EPIC ON Original 16 Jan” width=”695″>
गृह लक्ष्मी
कैंसर से जंग जीतने वाली एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही सिनेमा में वापसी करती नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग सीरीज गृह लक्ष्मी 16 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म एपिक ऑन पर रिलीज होगी।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Paatal Lok Season 2 – Official Trailer | Jaideep Ahlawat, Ishwak Singh, Tillotama Shome, Gul Panag” width=”695″>
पाताल लोक 2
जयदीप अहलावत स्टारर वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 को लेकर सिनेप्रेमियों में काफी उत्साह है। यह सीरीज 17 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Hellboy: The Crooked Man | Official Trailer (2024) Jack Kesy, Adeline Rudolph, Leah McNamara” width=”695″>
हेलबॉय- द क्रुक्ड मैन
हॉलीवुड की शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म हेल बॉय ने पिछले साल जून के महीने में हेल बॉय- द क्रुक्ड मैन के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आने जा रही है, जिसे 17 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंस गेट पर स्ट्रीम किया जाएगा।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”The Roshans | Official Trailer | Rakesh Roshan, Rajesh Roshan, Hrithik Roshan | Netflix India” width=”695″>
द रोशन्स
सुपरस्टार ऋतिक रोशन के परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज द रोशन्स 17 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसमें आपको उनके परिवार का पूरा इतिहास देखने को मिलेगा कि कैसे उनके परिवार के सदस्यों ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”I Want To Talk – Trailer | Shoojit Sircar | Abhishek A Bachchan | Rising Sun Films | Kino Works” width=”695″>
आई वांट टू टॉक
22 नवंबर 2024 को अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Power of Paanch | Trailer | Streaming Jan 17 | DisneyPlus Hotstar | @RivaArorachannel” width=”695″>
पावर ऑफ फाइव
अगर आप सुपरहीरो सीरीज देखने के शौकीन हैं तो 17 जनवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर पावर ऑफ फाइव सीरीज शुरू होने जा रही है। इस वेब सीरीज में आपको उर्वशी ढोलकिया, बरखा बिष्ट, जयवीर जुनेजा, बियांका अरोड़ा, आदित्य राज अरोड़ा और यश सहगल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here