मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – टीवी एक्ट्रेस वंदना पाठक तो आपको याद ही होंगी जिन्होंने सीरियल हम पांच में बड़ी बेटी ‘मीनाक्षी माथुर’ का किरदार निभाया था। वही जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। जिन्हें महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक उग्र महिला के किरदार के लिए जाना जाता था। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं इस दिग्गज एक्ट्रेस के बारे में…
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Today Significance 26 Jan 2024 | आज क्यों खास | आज का इतिहास | जानिए क्यों खास है 26 जनवरी का दिन” width=”695″>
टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो रीजनल सिनेमा से आए और अपना नाम बनाया। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं वंदना पाठक, जिन्होंने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा हिंदी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाया। वंदना पाठक का जन्म 26 जनवरी 1976 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1995 में एकता कपूर के सीरियल ‘हम पांच’ से की थी।
एक्ट्रेस वंदना ने ज्यादातर कॉमेडी शो में काम किया है। वंदना ने डायरेक्टर नीरज पाठक से शादी की है और उनके दो बच्चे भी हैं। वंदना ने स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘साथ निभाना साथिया’ में भी काम किया है। इसके बाद सीरियल खिचड़ी में जयश्री का रोल उनके लिए वरदान साबित हुआ. आज भी लोग उन्हें जयश्री के नाम से याद करते हैं।
लगभग 25 साल के करियर में उन्होंने एक महल हो सपनों का, ये मेरी लाइफ है, मैं कब सास बनूंगी, मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले, बड़ी दूर से आए हैं, साथ निभाना साथिया, ये तेरी गलिया मनमोहिनी जैसे सीरियलों में अभिनय कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।