Home मनोरंजन Vijay Arora Death Anniversary : ‘मेघनाद’ के कारण खतरे में आ गया...

Vijay Arora Death Anniversary : ‘मेघनाद’ के कारण खतरे में आ गया था ‘काका’ का स्टारडम, इस बीमारी के कारण मिली थी दर्दनाक मौत

26
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – रामानंद सागर की रामायण में रावण के पराक्रमी पुत्र मेघनाद का किरदार निभाने वाले विजय अरोड़ा अपने जमाने के बेहद मशहूर एक्टर थे। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से इंद्रजीत के किरदार में जान डाल दी थी। रामायण सीरियल ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। आज यानी 2 फरवरी को विजय अरोड़ा की पुण्यतिथि है। इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं विजय अरोड़ा के फिल्मी करियर पर…

विजय अरोड़ा ने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया था। उनकी पहली फिल्म ‘जरूरत’ थी। इसके अलावा उन्होंने जीनत अमान के साथ फिल्म ‘यादों की बारात’ में भी काम किया था। फिल्म का रोमांटिक हिट गाना ‘चुरा लिया है तुमने’ उन पर फिल्माया गया था। गाने में चॉकलेटी चेहरे वाले विजय अरोड़ा का अंदाज देख लड़कियां दीवानी हो गई थीं।विजय अरोड़ा ने जरूरत, जीवन ज्योति, राखी और हथकड़ी, आखिरी गाल, एक मुट्ठी आसमान, सबसे बड़ा सुख जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्मों और कई सीरियल में काम किया और लोगों का दिल जीता।

.
कहा जाता है कि विजय अरोड़ा एक समय में इतने मशहूर हो गए थे कि राजेश खन्ना को भी उनकी लोकप्रियता पर खतरा महसूस होने लगा था। कई हिट फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद साल 1987 में रामानंद सागर की नजर विजय अरोड़ा पर पड़ी। उन्हें अपने पूरे करियर में मेघनाद के किरदार के लिए याद किया जाता है। उन्होंने इस किरदार को इतनी मजबूती से निभाया कि आज भी लोग उनमें मेघनाद की छवि देखते हैं।

.
साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते 62 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लॉकडाउन के दौरान जब रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ तो विजय अरोड़ा खुद को देखने के लिए हमारे बीच नहीं थे। हालांकि अपनी एक्टिंग की वजह से वह हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here