Home खेल Vinod Kambli Birthday शराब और शबाब ने बर्बाद किया विनोद कांबली का...

Vinod Kambli Birthday शराब और शबाब ने बर्बाद किया विनोद कांबली का करियर, जानिए कैसा रहा उनका सफर

8
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1972 को हुआ था।विनोद कांबली बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं और करियर के शुरुआत में वह अपनी बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में रहे।लेकिन इसके बाद शराब और शबाब की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया। विनोद कांबली क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं।

Virat Kohli की 13 साल बाद दिल्ली की रणजी टीम में हुई वापसी, जानिए किस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच

विनोद कांबली की कहानी बताती है कि कैसे जीवन में अनुशासन की कमी से करियर ही नहीं बल्कि पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। कांबली शराब की लत की वजह से आज बीमार होकर अस्पताल में हैं और उनके आर्थिक हालात भी अच्छी नहीं हैं। विनोद कांबली का जन्म मुंबई के कंजुरमार्ग स्थित इंदिरा नगर में हुआ था। उनके पिता गणपत कांबली एक मैकेनिक हुआ करते थे। विनोद के पिता बहुत मुश्किल से 7 लोगों के परिवार का पालन-पोषण करते थे।

Rinku Singh ने कर ली सगाई, समाजवादी पार्टी की ये नेता बनेगी उनकी दुल्हन

https://samacharnama.com/

विनोद कांबली ने मुंबई की मशहूर कांगा लीग में सचिन के साथ डेब्यू किया था। विनोद कांबली ने 16 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर (15) के साथ हैरिस शील्ड ट्रॉफी में 664 रनों की नाबाद और बेहतरीन पार्टनरशिप की थी। तब मैच में जहां कांबली ने 349 रन और सचिन ने 326 रन बनाए थे।कांबली ने 37 रन देकर 6 विकेट भी लिए थे।

IPL 2025 में MS Dhoni का CSK के लिए खेलना हो गया कन्फर्म, अचानक सामने आया बड़ा अपडेट

https://samacharnama.com/

इस वजह से ही कोच रामाकांत आचरेकर दोनों में से विनोद कांबली को ज्यादा प्रतिभावा मानते हैं। विनोद कांबली की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही। उन्होंने दो शादियां की। पहली शादी 1998 में नोएल लुईस से की।वहीं इसके बाद मॉडल रहीं एंड्रिया हेविट से शादी कर ली। कांबली का एक बेटा जीसस क्रिस्टियानो कांबली और एक बेटी है।विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों में 54.2 के औसत और 59.66 के स्ट्राइक रेट के साथ 1084 रन बनाए। उन्होंने चार शतक, दो दोहरे शतक और तीन अर्धशतक लगाए। वहीं वनडे के तहत 104 मैचों में 32.59 के औसत और 71.94 के स्ट्राइक रेट के साथ 2477 रन बनाए। वनडे में दो शतक और 14 अर्धशतक जड़े।

https://samacharnama.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here