Home मनोरंजन Vivian Dsena ने आखिर ऐसा क्या कर दिया जो फूट-फूटकर रोने लगी...

Vivian Dsena ने आखिर ऐसा क्या कर दिया जो फूट-फूटकर रोने लगी Eisha और Chum, लाडले के खिलाफ हुए सभी घरवाले

12
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – ‘बिग बॉस 18’ में टिकट टू फिनाले पाने के लिए चुम दरंग और विवियन डीसेना सारी हदें पार कर रहे हैं। हाल ही में हुए टास्क के दौरान विवियन ने जो फुर्ती दिखाई उससे सभी फैंस काफी प्रभावित हुए। हालांकि बाद में उन्होंने चुम के साथ जिस तरह से गेम खेला उसने लोगों को चौंका दिया है। विवियन का ये आक्रामक रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया। चुम को चोट लग रही थी लेकिन विवियन जिस तरह से उसकी परवाह किए बिना खेल रहे थे वो काफी चौंकाने वाला था।

विवियन ने चुम से मांगी माफी
वहीं, अब जो प्रोमो सामने आया है उसमें विवियन चुम से अपनी हरकत के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। विवियन उन्हें बैठाते हैं और समझाते हैं कि वो भी जानती हैं कि वो उन्हें दुख नहीं पहुंचाना चाहते थे। विवियन कहते हैं कि उन्होंने वही किया जो एक भाई करता है और फिर वो चुम से माफी मांगते हैं। इस दौरान चुम काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। वहीं ईशा सिंह ये सब सुनकर अलग ही ड्रामा करती हैं।

ईशा विवियन के खिलाफ हो जाती हैं
ईशा रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के साथ बैठती हैं और अपनी निराशा व्यक्त करती हैं। इस दौरान ईशा फूट-फूट कर रोती हुई नजर आती हैं। वह पूरी तरह से विवियन के खिलाफ हैं और कह रही हैं कि उन्होंने इस व्यक्ति के लिए इतनी मेहनत क्यों की, क्या गलत हुआ? ईशा कहती हैं कि फिनाले वीक कोई मजाक नहीं है। रजत भी ईशा की बात से सहमत नजर आते हैं। अविनाश भी दोनों से साफ तौर पर कहते हैं कि अब से विवियन के लिए मत खेलो।

अविनाश और रजत भी विवियन से नाराज हो जाते हैं

अविनाश खुलेआम विवियन पर सवाल उठा रहे हैं। अविनाश कहते हैं कि विवियन महान बनने के लिए सबके और पूरे भारत के सामने माफी मांग रहे हैं। विवियन यह दिखाना चाहते हैं कि वह एक परिपक्व व्यक्ति हैं और 15-20 सालों से काम कर रहे हैं और कलर्स के चहेते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विवियन के कुछ कहने पर ईशा और अविनाश ने अपना यह पक्ष दिखाया हो। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे विवियन पर सवाल उठाते हैं और उनके बारे में ऐसी ही बातें कहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here