Home टेक्नोलॉजी Vivo के 6,500mAh बैटरी वाले दो शानदार 5G फोन, 50MP कैमरा और...

Vivo के 6,500mAh बैटरी वाले दो शानदार 5G फोन, 50MP कैमरा और कीमत 9,999 रुपये से शुरू

6
0

Vivo Y31 सीरीज़ भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की Y-सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है, जिसे कंपनी ने इसी हफ्ते लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं – Vivo Y31 5G और Vivo Y31 Pro 5G, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों ही फोन मिड-रेंज बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

कंपनी ने नॉन-प्रो मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, प्रो वेरिएंट में भी कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खास फीचर्स।

कितनी है कीमत?

Vivo Y31 5G को कंपनी ने 14,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह कीमत फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन रोज़ रेड और डायमंड ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा।

वहीं, Vivo Y31 Pro 5G को कंपनी ने 18,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह कीमत फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन माचा ब्राउन और ड्रीमी व्हाइट कलर में आता है। आप दोनों फोन फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन?

Vivo Y31 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है। इसमें 6.68 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है।

फोन में 50MP + 0.08MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन 6500mAh की बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

प्रो वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें डुअल रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। स्टैंडर्ड मॉडल में भी बैटरी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here