वीवो ने आज अपने यूजर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च किया है, जो अपने खास कैमरा फीचर्स और अपडेट के लिए चर्चा में है। Vivo V50 5G को 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। ऐसे में इसकी सीधी तुलना Oppo Reno 13 5G से की जा रही है। दो प्रमुख मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं, जो आधुनिक उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करते हैं। यहां हम इन दोनों फोन की तुलना कर रहे हैं।
फीचर्स | Vivo V50 5G | Oppo Reno 13 5G |
डिस्प्ले | 6.8 इंच AMOLED (144Hz) | 6.59 इंच AMOLED (120Hz) |
रिजॉल्यूशन | 1260 x 2800 पिक्सल | 1256 x 2760 पिक्सल |
रैम | 8GB + 8GB वर्चुअल रैम | 8GB + 8GB वर्चुअल रैम |
स्टोरेज | 256GB | 128GB |
कैमरा (रियर) | 50MP + 50MP | 50MP + 8MP + 2MP |
कैमरा (फ्रंट) | 32MP | 32MP |
बैटरी | 6000mAh | 5600mAh |
चार्जिंग | फास्ट चार्जिंग सपोर्ट | फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 | Android v15 |
अतिरिक्त फीचर्स | 5G, IP68 | 5G, IP68, NFC, IR ब्लास्टर |
कीमत (2025) | 34,999 रुपये | 32,579 रुपये |
डिजाइन और प्रदर्शन
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V50 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। वहीं, ओप्पो रेनो 13 5G में 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1256 x 2760 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। दोनों स्मार्टफोन पंच-होल डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं।
प्रदर्शन और भंडारण
ये दोनों स्मार्टफोन 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ आते हैं, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। वीवो वी50 5जी में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जबकि ओप्पो रेनो 13 5जी में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है। दोनों डिवाइस एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, जो नवीनतम सुविधाओं और सुरक्षा अपडेट का लाभ प्रदान करता है।
कैमरा गुणवत्ता
वीवो वी50 5जी में 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 13 5G में 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का अतिरिक्त सेंसर है। ये दोनों स्मार्टफोन उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo V50 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है। वहीं, ओप्पो रेनो 13 5G में 5600mAh की बैटरी दी गई है। दोनों डिवाइस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, हालांकि चार्जिंग स्पीड में अंतर है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आते हैं। कीमत की बात करें तो ओप्पो रेनो 13 5G की कीमत 32,579 रुपये है, जबकि वीवो वी50 5G की कीमत 34,999 रुपये है।
कौन सा फ़ोन बेहतर है?
वीवो वी50 5जी और ओप्पो रेनो 13 5जी दोनों ही शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। एक तरफ, वीवो वी50 5जी बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है, जो मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए शानदार है। वहीं, ओप्पो रेनो 13 5जी कम कीमत में एनएफसी और आईआर ब्लास्टर जैसे उन्नत फीचर्स प्रदान करता है, जो इसे बजट के अनुकूल और अधिक सुविधाजनक विकल्प बनाता है।
ऐसे में अगर आपको बड़ी बैटरी और बेहतर डिस्प्ले चाहिए तो Vivo V50 5G बेहतर रहेगा। वहीं अगर आप कम पैसे में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो ओप्पो रेनो 13 5G एक बेहतरीन विकल्प होगा।