Home खेल Women’s Day: ओलंपिक में मेडल जीतने वालीं भारत की महिला प्लेयर्स

Women’s Day: ओलंपिक में मेडल जीतने वालीं भारत की महिला प्लेयर्स

13
0


Women’s Day: ओलंपिक में मेडल जीतने वालीं भारत की महिला प्लेयर्स


कर्णम मल्लेश्वरी
कर्णम मल्लेश्वरी वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं थीं। उन्होंने साल 2000 में ओलंपिक में इतिहास रचा था।

साइना नेहवाल
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल साल 2012 में लंदन ओलंपिक में बैडमिंटन में महिला सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब हुईं थीं। वो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

मैरी कॉम
मैरी कॉम ने बॉक्सिंग में भारत के लिए कमाल दिखाते हुए ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

पीवी सिंधु
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का भी ओलंपिक में जलवा रहा। उन्होने 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर और 2000 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

लवलीना बोरहेगन
मैरी कॉम के बाद लवलीना बोरहेगन ने भी बॉक्सिंग में भारत के लिए जलवा दिखाया। उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में वेल्टरवेट इवेंट 69 किलोग्राम में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

साक्षी मलिक
रियो ओलंपिक में भारतीय महिला रेसलर एथलीट साक्षी मलिक ने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वह ऐसी पहली महिला रेसलर बनीं जो ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रहीं थीं।

मनु भाकर
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद 10 मीटर मिक्सड एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

मीरबाई चानू
मीरबाई चानू ने रियो ओलंपिक 2016 में भारोत्तोलन में महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here