Home खेल Women’s Day 2025 ये हैं भारत की 3 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर,...

Women’s Day 2025 ये हैं भारत की 3 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

10
0

खेल न्यूज़ डेस्क। आज यानि 8 मार्च का दिन पूरी दुनिया के लिए बेहद खास होता है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को महिलाओं के सम्मान में सेलिब्रेट किया जाता है और आज भी ऐसा ही कुछ किया जा रहा है। वैसे विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही खेल जगत में भी महिलाओं ने काफी नाम कमाया है। हम यहां भारत की अमीर महिला क्रिकेटरों की बात कर रहे हैं।

Women’s Day 2025 भारत की इन महिला खिलाड़ियों ने दुनिया भर में लहराया परचम, देश का नाम किया रौशन

मिताली राज – भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सफल खिलाड़ी मिताली राज रही हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया। यही नहीं वह भारत की अमीर महिला क्रिकेटर हैं। मिताली राज संन्यास ले चुकी हैं और उनकी नेटवर्थ 40 से 45 करोड़ बताई जाती है। भारत के लिए मिताली राज ने 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।

https://samacharnama.com/

स्मृति मंधाना – स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं। मौजूदा समय में वह टीम इंडिया की सबसे अहम खिलाड़ी हैं। स्मृति मंधाना की नेटवर्थ कुल 33 करोड़ बताई जाती है। भारत के लिए स्मृति ने 7 टेस्ट, 97 ODI और 148 T20I मुकाबले खेले हैं और विमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए उनका जलवा देखने को मिलता है।

https://samacharnama.com/

हरमनप्रीत कौर – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी काफी अमीर हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं। हरमनप्रीत कौर की कमाई 23 से 26 करोड़ बताई जाती है। वहीं कई ब्रांड की एंडेसडर हैं, जिसके जरिए मोटी कमाई करती हैं। हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 6 टेस्ट, 141 वनडे 178 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

https://samacharnama.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here