क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2025 सीजन का आगाज होने में अब बेहद कम दिनों का समय रह गया है। वीमेंस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट में 5 टीमें हिस्सा लेंगी और शेड्यूल का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल की बात करें तो टूर्नामेंट के शुरुआती छह मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
IND VS ENG वनडे सीरीज से पहले बुरी ख़बर, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी इतने मैचों से हुआ बाहर
इसके बाद 8 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। यह मुकाबला 14 फरवरी को वडोदरा के बीच बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की निगाहें टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने पर रहने वाली हैं।
Champions Trophy 2025 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास
यह मैच भारतीय समय के हिसाब से शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। हम आपको यह भी जानकारी दे रहे हैं कि महिला प्रीमियर लीग के मैचों को कब-कहां और कैसे देख सकते हैं।
IPL 2025 के लिए क्या Virat Kohli फिर से बनेंगे RCB के कप्तान? फ्रेंचाइजी की ओर से आई चौंकाने वाली ख़बर
साथ ही वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। जियो सिनेमा पर आप सभी मैचों को फ्री में देखा जा सकता है।महिला प्रीमियर लीग के तहत भी रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं। इस वजह से ही फैंस के बीच टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ी है। इस पर बार के भी महिला प्रीमियर लीग सीजन का भी फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।
Champions Trophy 2025 भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के टिकट पाने के लिए अपनाए ये तरीका, आईसीसी की ओर से ऐलान
4⃣ Cities
5⃣ Teams
2⃣2⃣ Exciting MatchesHere’s the #TATAWPL 2025 Schedule 🔽
𝗠𝗮𝗿𝗸 𝗬𝗼𝘂𝗿 𝗖𝗮𝗹𝗲𝗻𝗱𝗮𝗿𝘀 🗓️ pic.twitter.com/WUjGDft30y
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 16, 2025
It’s almost time! ⏱️🏏💥 Your favourite stars like #HarmanpreetKaur, #SmritiMandhana, #JemimahRodrigues, #DeeptiSharma and #HarleenDeol are geared up to win #WPL2025! 🏆
But when does the tournament begin?
Watch #WPLonJioStar schedule announcement 👉 THU 16 JAN, 8 PM! pic.twitter.com/QulaIsd3TF
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 16, 2025
वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 की टीमें
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2. मुंबई इंडियंस
3. गुजरात जायंट्स
4. यूपी वॉरियर्स
5. दिल्ली कैपिटल्स
वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पूरा शेड्यूल
14 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
15 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
16 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
19 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
22 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स
25 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
26 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
28 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
3 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
6 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
8 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
13 मार्च – एलिमिनेटर
15 मार्च- फाइनल