Home खेल WWE दिग्गज AJ Styles को लेकर बुरी खबर, जल्द कहेंगे रेसलिंग को...

WWE दिग्गज AJ Styles को लेकर बुरी खबर, जल्द कहेंगे रेसलिंग को अलविदा, कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ा खुलासा

4
0

एजे स्टाइल्स रेसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। WWE में आने से पहले ही उन्हें उनके काम के लिए काफी तारीफें मिल चुकी थीं। कंपनी ने भी उन्हें शुरू से ही पुश किया। पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं। स्टाइल्स को चोटों के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। स्टाइल्स कई बार कह चुके हैं कि वह लंबे समय तक रेसलिंग नहीं करेंगे। वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। अब स्टाइल्स के भविष्य और WWE से रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शायद फैंस इस बारे में जानकर थोड़ा चौंक जाएं। रिपोर्ट के मुताबिक एजे स्टाइल्स के करीबी लोगों ने बताया है कि उन्होंने WWE के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इससे संकेत मिलते हैं कि स्टाइल्स बहुत जल्द रिटायर हो जाएंगे। स्टाइल्स फिलहाल 48 साल के हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि वह 50 साल से पहले रिटायर हो जाएंगे। संभव है कि बहुत जल्द वह खुद भी अपने रिटायरमेंट मैच का ऐलान कर दें। एजे स्टाइल्स इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डोमिनिक मिस्टीरियो के पीछे पड़े हैं। हाल ही में नाइट ऑफ चैंपियंस में दोनों के बीच टाइटल मैच की योजना बनाई गई थी, लेकिन डोमिनिक की चोट के कारण इसे रद्द कर दिया गया। मिस्टेरियो की चोट भी रहस्य बनी हुई है।

रॉ के लेटेस्ट एपिसोड में मिस्टेरियो डॉक्टर का सर्टिफिकेट लेकर आए थे। उन्होंने इसे स्टाइल्स को भी पढ़कर सुनाया। समरस्लैम 2025 2 और 3 अगस्त को होने वाला है। ऐसा लग रहा है कि स्टाइल्स और डोमिनिक के बीच वहां मैच बुक किया जाएगा। मिस्टेरियो ने रेसलमेनिया 41 में खिताब जीता था। स्टाइल्स ने लंबे समय से कंपनी के लिए कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है। समरस्लैम 2025 में वह बड़ा कारनामा कर सकते हैं। WWE की ओर से उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here