टेक न्यूज़ डेस्क – Xiaomi HyperOS 2.1 अपडेट जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसका ग्लोबल रोलआउट अगले महीने किया जा सकता है। कंपनी कई नए फीचर्स के साथ अपडेट ला रही है। अपडेट को चीन में कुछ चुनिंदा फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए जारी किया गया है। अब इसके ग्लोबल रोलआउट की बात की जा रही है।
जल्द ही मिलेगा नया अपडेट
XiaomiTime के मुताबिक, HyperOS 2.1 की ग्लोबल रिलीज फरवरी के आखिरी हफ्तों में की जाएगी। इससे पहले इसके जल्द रिलीज होने की खबरें आई थीं। कहा गया है कि Xiaomi ने अपडेट के लिए ग्लोबल फर्मवेयर तैयार कर लिया है। ग्लोबली सबसे पहले जिस फोन को अपडेट मिलेगा, वह Xiaomi 14 Ultra है। अपडेट का फर्मवेयर वर्जन OS2.0.100.0.VNAMIXM है। Xiaomi 14 Ultra के बाद दूसरे स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।
मिलेंगे कई नए फीचर्स
अपडेट में कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स शामिल करने जा रही है। HyperOS 2.1 में न सिर्फ परफॉर्मेंस बेहतर होगी, बल्कि कई नए फीचर्स फोन इस्तेमाल करने के तरीके को बदल देंगे। इसमें नए UI एलिमेंट के साथ रीडिजाइन की गई होम स्क्रीन होगी। इसमें रीडिजाइन किया गया कंट्रोल सेंटर और सीमलेस कनेक्टिविटी होगी।
पहले से बेहतर होगी परफॉर्मेंस
इसमें कैमरा एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। अपडेट स्मार्ट AI टूल्स, पहले से बेहतर एल्बम मैनेजमेंट और फोटोग्राफी के लिए बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ रहा है। इसके अलावा गेमर्स के लिए इसमें नए फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं।
नोटिफिकेशन स्पॉटलाइट
इस अपडेट में यूजर्स का नोटिफिकेशन एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल गया है। नोटिफिकेशन स्पॉटलाइट यूजर्स को नए डिजाइन के साथ इंटरैक्ट करने की सुविधा देता है। यह कॉन्सेप्ट ‘फीचर्ड नोटिफिकेशन’ को पेश करता है, जो किसी भी जानकारी से सीधे कनेक्ट होने का कंट्रोल देता है।
रीडिजाइन किया गया गैलरी ऐप
अपडेट में गैलरी का लेआउट पूरी तरह से बदल गया है और यह पहले से काफी आसान भी हो गया है। आप टॉप बॉटम में ही फोटो-एल्बम सर्च कर सकते हैं। इसमें थ्री डॉट मेन्यू में जाकर दूसरे फीचर्स को एक्सप्लोर किया जा सकता है।