दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल कीं। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 24 साल की उम्र से पहले सात या उससे ज्यादा टेस्ट शतक लगाए हैं। इस सूची में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का है। ब्रैडमैन ने 24 साल की उम्र से पहले 12 शतक लगाए थे। दूसरे स्थान पर “क्रिकेट के भगवान” कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आते हैं। सचिन ने 24 साल की उम्र से पहले 11 शतक लगाए थे। तीसरे स्थान पर गारफील्ड सोबर्स हैं, सोबर्स के बल्ले से नौ शतक निकले हैं। चौथे स्थान पर यशस्वी समेत पांच खिलाड़ी हैं, जिनमें यशस्वी जायसवाल, जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलेस्टेयर कुक और केन विलियमसन शामिल हैं। इन सभी पाँचों खिलाड़ियों ने 24 साल की उम्र से पहले सात-सात शतक लगाए हैं।
24 साल की उम्र से पहले सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ी:
12 – डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)
11 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
9 – गारफील्ड सोबर्स (वेस्टइंडीज)
7 – जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)
7 – ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)
7 – एलेस्टेयर कुक (इंग्लैंड)
7 – केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड)
7 – यशस्वी जायसवाल (भारत)
यशस्वी जायसवाल 23 साल की उम्र में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं। यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम के लिए 23 साल की उम्र में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं। पहला स्थान सचिन तेंदुलकर को जाता है, जिन्होंने 23 साल की उम्र में सबसे ज़्यादा 11 शतक लगाए थे। जायसवाल सात टेस्ट शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रवि शास्त्री और दिलीप वेंगसरकर पाँच-पाँच टेस्ट शतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
23 साल की उम्र में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
11 – सचिन तेंदुलकर
7 – यशस्वी जायसवाल
5 – रवि शास्त्री
5 – दिलीप वेंगसरकर
भारतीय सलामी बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैचों में एक कैलेंडर वर्ष में कई बार तीन शतक लगाए हैं
7 – सुनील गावस्कर (1971, 1976, 1977, 1978, 1979, 1983, 1986)
3 – वीरेंद्र सहवाग (2004, 2008, 2010)
2 – गौतम गंभीर (2008, 2009)
2 – यशस्वी जायसवाल (2024, 2025)