Home मनोरंजन Zubeen Garg Death Case में आरोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केस में सामने...

Zubeen Garg Death Case में आरोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केस में सामने आया नया मोड़, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

4
0

मशहूर गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत का मामला अभी भी जाँच के घेरे में है। गायक की मौत के मामले में लगातार कोई न कोई अपडेट आता रहता है। अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस ताज़ा अपडेट के अनुसार, आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हुआ क्या? तो आइए जानते हैं…

क्या है ये नया मोड़?

ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और कार्यक्रम आयोजक श्याम कानू महंत पर हत्या का आरोप है। आज 2 अक्टूबर को मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लोगों को पिछले दिन यानी बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। मामले में असम पुलिस के अपराध जाँच विभाग के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत

जानकारी के अनुसार, दोनों से पूछताछ की जा रही है और अब दोनों 14 दिनों तक पुलिस न्यायिक हिरासत में रहेंगे। इसके अलावा, अधिकारी ने कहा कि मामले की जाँच जारी है और इसके अलावा वह और कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते। ज्ञात हो कि एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 103 भी जोड़ी गई है।

एक नई धारा भी जोड़ी गई है।

बता दें कि भारतीय दंड संहिता की धारा 103 हत्या की सजा से संबंधित है। इस धारा के अनुसार, हत्या करने वाले को जुर्माने के अलावा मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इसके अलावा, पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है।

स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई मौत

बता दें कि 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान ज़ुबीन की मौत हो गई थी। गायक की अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। किसी को भी उनकी मौत पर यकीन नहीं हुआ। हालाँकि, सच्चाई यह है कि ज़ुबीन अब इस दुनिया में नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here