Home मनोरंजन अक्षय कुमार ने पूरी की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, केरल की...

अक्षय कुमार ने पूरी की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, केरल की वादियों में विद्या और राशि संग जमाया रंग

2
0

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बेक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री विद्या बालन और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी को-स्टार्स विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि केरल की वादियों में काम करना उनके लिए कितना सुखद रहा।

अक्षय ने लिखा, “केरल का शेड्यूल पूरा हो गया। अच्छे लोगों के साथ एक खूबसूरत जगह पर काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”

उन्होंने पोस्ट में निर्देशक अनीस बज्मी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को बहुत सारा प्यार, जिन्होंने कैमरे के पीछे कमाल का काम किया। मेरी शानदार को-स्टार्स विद्या, राशि, छोटा राजपाल और पूरी टीम को भी दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत खास रहा है।”

अनीज बज्मी की यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरपूर है। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के नाम और अन्य जानकारी अभी नहीं दी है, जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी, इस प्रोजेक्ट की कास्ट और क्रू के बारे में जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

इस फिल्म के जरिए अनीस और अक्षय लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले ‘सिंह इज किंग’, ‘वेलकम’ और ‘थैंक यू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

अक्षय हाल ही में हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में नजर आए थे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक लोकप्रिय हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

–आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here