सनी देओल के लिए साल 2026 काफी जबरदस्त साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं। एक तरफ ‘बॉर्डर 2’ है, तो दूसरी तरफ दिवाली पर ‘रामायण पार्ट 1’। ये दोनों ही फिल्में लगभग पक्की मानी जा रही हैं। इसी बीच पता चला है कि वह इन दिनों ‘सूर्या’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता ने यह जानकारी साझा की। 3 साल से बंद पड़ी इस फिल्म का काम शुरू होते ही फैंस खुश हो गए। सबसे अच्छी अपडेट ये है कि उनकी फिल्म अगले साल ही रिलीज हो सकती है। ‘रामायण’ की शूटिंग से पहले ही सनी देओल का ये यू-टर्न ‘बाप’ के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है?
सनी देओल की फिल्म ‘बाप’ का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिल्म में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त नजर आएंगे। पिछली अपडेट से पता चला था कि उर्वशी रौतेला की फिल्म में एंट्री हो गई है। वह फिल्म में एक स्पेशल नंबर करने वाली हैं। लेकिन अभी तक सनी देओल ने खुद कुछ नहीं कहा है। इसलिए ‘सूर्या’ का काम शुरू होते ही फैन्स ने इसकी मांग कर दी।
जब सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग की थी, तब उम्मीद थी कि अब वह ‘रामायण’ का काम पूरा करेंगे। रणबीर कपूर की फिल्म में वह हनुमान बनेंगे। लेकिन जैसे ही सूर्या के निर्माता ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। तो फैन्स ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। दरअसल, हाल ही में उनकी एक और फिल्म को लेकर अपडेट आया था। कहा जा रहा है कि उनकी एक फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसके लिए पहले ओटीटी प्लान था। दरअसल, सनी पाजी भी चाहते हैं कि उनकी बड़ी फिल्मों की रिलीज से पहले ही माहौल बन जाए।
यही वजह है कि फैन्स ने ट्वीट और कमेंट करके ‘बाप’ का अपडेट मांगा। तो किसी ने लिखा कि- अब सूर्या का काम करने के बाद पता चला कि बाप भी ले आया। दरअसल, सनी पाजी के इस यू-टर्न के बाद अगली फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के विलेन ने बाप के बारे में TV9 हिंदी को एक इंटरव्यू दिया था। साथ ही कहा था कि फिल्म इस साल के अंत तक आ सकती है। काम लगभग पूरा हो चुका है। देखना होगा कि फिल्म पर कब अपडेट लाया जाएगा। लेकिन अगर वो फिल्म अगले साल ही आती है, तो 2026 सनी देओल के लिए बड़ा साबित हो सकता है।








