क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। हालाँकि, पाकिस्तान के साथ इस मैच का भारत में काफी विरोध हो रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे बवाल मच सकता है।
अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट जारी रहना चाहिए। इसने हमेशा दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद की है। इंग्लैंड के लोगों ने WCL मैच देखने के लिए टिकट खरीदे और खिलाड़ियों ने अभ्यास भी किया। फिर आप नहीं खेले। क्या आइडिया था? मुझे समझ नहीं आ रहा।’
युवराज और धवन पर कसा तंज

” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
शाहिद अफरीदी ने एशिया कप में मैच से पहले युवराज सिंह और शिखर धवन पर तंज कसते हुए भारत को भड़का दिया है। अफरीदी ने कहा, ‘ये लोग जन्म से ही खुद को भारतीय साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।’ वहीं, अफरीदी ने धवन का नाम लिए बिना उन्हें बुरा-भला कहा। मैच से पहले अफरीदी का यह बयान बिल्कुल भी सही नहीं माना जा सकता।
WCL मैच का बहिष्कार किया गया
बता दें कि WCL में युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना था, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध को देखते हुए आयोजकों ने आखिरी समय में मैच रद्द कर दिया। शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और सुरेश रैना जैसे कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद आयोजकों को मजबूरन मैच रद्द करना पड़ा।








