Home टेक्नोलॉजी आखिर क्या है Face Recognition Technology जिससे होगी Saif Ali Khan के हमलावर...

आखिर क्या है Face Recognition Technology जिससे होगी Saif Ali Khan के हमलावर की पहचान ? यहां पढ़े पूरी डिटेल

26
0

टेक न्यूज़ डेस्क –मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने वाले चोर को पकड़ लिया है। पुलिस फेस रिकग्निशन तकनीक की मदद से 30 वर्षीय बांग्लादेशी चोर की पहचान करेगी। सैफ के मामले में पूरा मामला इस बात पर आकर टिक गया है कि सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति शरीफुल है या नहीं। फेस रिकग्निशन तकनीक कैसे काम करती है? पुलिस इसका इस्तेमाल कैसे करेगी? ऐसे सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

इस तरह हुई हमलावर की पहचान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने चोर (मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद) की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था। पुलिस चोर का चेहरा पहचानने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इस मामले की पूरी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हमलावर को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर तीन बार देखा गया था। हमलावर इलाके में एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर से मिलने भी गया था।

फेस रिकग्निशन तकनीक क्या है?
फेस रिकग्निशन तकनीक बायोमेट्रिक तकनीक का ही एक हिस्सा है। यह किसी व्यक्ति को उसके चेहरे से पहचानने में मदद करती है। इसे बायोमेट्रिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एप्लीकेशन भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल आंख के रेटिना और नाक और चेहरे के आकार के हिसाब से किसी व्यक्ति की पहचान करने के लिए किया जाता है। फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल फोटो-वीडियो या रियल टाइम में लोगों की पहचान करने के लिए किया जाता है।

फेस रिकॉग्निशन तकनीक के ये हैं फायदे
यह तकनीक बिना किसी संपर्क के लोगों की पहचान करने में मदद करती है। यह तकनीक कर्मचारियों की निगरानी करने में मदद करती है। इसके अलावा अपराधियों की पहचान करने में भी मदद करती है।

फेस रिकॉग्निशन तकनीक कैसे काम करती है?
फेस रिकॉग्निशन तकनीक एल्गोरिदम स्केल पर काम करती है। इसमें आप चेहरा देखकर उसे पहचान सकते हैं। लेकिन यह तकनीक चेहरे के डेटा को देखती है। इस तकनीक द्वारा एकत्र किए गए डेटा को एक्सेस किया जा सकता है। यह तकनीक डेटा को पढ़ती है और परिणाम दिखाती है। इस तकनीक का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन, कैमरा आदि सिस्टम में सुरक्षा मामलों में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here