Home मनोरंजन आज के समय में ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्म दोबारा बनाना थोड़ा...

आज के समय में ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्म दोबारा बनाना थोड़ा सा मुश्किल है : अमृता राव

1
0

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमृता राव ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन साल 2004 की एक्शन-कॉमेडी ‘मैं हूं ना’ उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने संजना का किरदार निभाया था। यह किरदार आज भी खासकर आज की जेन जी लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

गुरुवार को फिल्म ने अपने रिलीज के 22 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री अमृता राव ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स का मोंटाज वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘किसका है ये तुमको इंतजार मैं हूं ना’ जोड़ा।

अमृता ने लिखा, “‘मैं हूं ना’ गुरुवार को अपनी सालगिरह मना रहा है। यह फिल्म मेरे करियर की एक ऐसी फिल्म है, जो समय के साथ और भी बढ़ती जा रही है।”

अभिनेत्री ने आगे फिल्म निर्देशक फराह खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने निर्देशक को ‘झांसी की रानी’ बताते हुए लिखा कि फराह उस समय अपने से बहुत आगे की सोच रखती थीं। अमृता ने लिखा, “फिल्म का ड्रेसिंग स्टाइल, हेयर, हेयरस्टाइल और ‘चले जैसे हवाएं’ जैसा कठिन ‘वन-टेक’ गाना आज भी बेमिसाल है।

अमृता ने अपनी पोस्ट में फिल्म के उन किरदारों को भी याद किया, जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। अभिनेत्री ने सतीश शाह द्वारा निभाए गए ‘थूकने वाले प्रोफेसर’, बिंदु जी का ‘मिस चांदनी’ के प्रति ईर्ष्या वाला किरदार और मेजर राम (शाहरुख खान) के साथ उनके फ्लर्टिंग सीन्स का जिक्र किया। अमृता ने लिखा, “आज के समय ऐसी फिल्में दोबारा बनाना थोड़ा सा मुश्किल है। यह फिल्म हम सबके बचपन का हिस्सा है और हमेशा दिल के करीब रहेगी। आज इस मौके पर अपने किसी खास इंसान को यह वीडियो भेजें और कहें- मैं हूं ना।”

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं हूं ना’ में अमृता ने संजना बख्शी (संजू) का किरदार निभाया था। संजना आधुनिक, बेपरवाह और चुलबुली लड़की थी, जो लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (जायद खान) को पसंद करती थी। फिल्म में उनका मेकओवर और शाहरुख खान के साथ उनके भावनात्मक दृश्य काफी लोकप्रिय हुए थे।

–आईएएनएस

एनएस/पीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here