क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी 20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है।मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहले ही मैच में कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर ने चौंकाने का काम किया है। दरअसल भारत की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है।
तलाक की वजह से टूट गए Yuzvendra Chahal, सच्चे प्यार से उठ गया भरोसा
बता दें कि मोहम्मद शमी की लंबे वक्त के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। वनडे विश्व कप में ही शमी को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें लंबे वक्त तक के लिए बाहर होना पड़ा। चोट की वजह से ही मोहम्मद शमी को सर्जरी भी करानी पड़ी थी।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले Rohit का बोझ हो जाएगा हल्का, बस कप्तान सूर्या को इंग्लैंड के खिलाफ T20 में लेना होगा ये फैसला

मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ दिनों घरेलू क्रिकेट में कुछ मैच खेलकर अपनी फिटनेस के सबूत दिए थे, लेकिन इसके बाद भी पहले टी 20 मैच की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बनी है। वैसे तो शमी को टी 20 सीरीज के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल किया गया है।
IND vs ENG कप्तान सूर्या लेंगे बड़ा फैसला, पहले टी 20 की Playing 11 से इन 4 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

ऐसे में उनका मैच खेलना जरूरी है ताकि वह लय हासिल कर सकें। मोहम्मद शमी ने 14 महीने से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ये पहला मौका है जब उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है। माना जा रहा था कि सीरीज के पहले ही मैच में मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाएगी। लेकिन टीम मैनेजमेंट के फैसले ने चौंकाया है।
टीमें:
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

A look at our Playing XI 🔽
Follow The Match ▶️ https://t.co/4jwTIC5zzs#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/NHhYbQmNgf
— BCCI (@BCCI) January 22, 2025








