Home मनोरंजन कान्स फिल्म फेस्टिवल की यादों में खोए करण टैकर, ‘तन्वी द ग्रेट’...

कान्स फिल्म फेस्टिवल की यादों में खोए करण टैकर, ‘तन्वी द ग्रेट’ की टीम संग शेयर की तस्वीरें

1
0

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनेता करण टैकर ने भी पुरानी यादें ताजा करते हुए साल 2025 के फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी की खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फेस्टिवल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में अभिनेता फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की टीम के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी और शुभांगी समेत कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

एक अन्य क्लिप में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता डेंजल वॉशिंगटन को मानद पाल्मे डी’ओर सम्मान से सम्मानित होते हुए दिखाया गया है।

पूरी टीम इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आई। करण ने पोस्ट के जरिए इस खास यात्रा को अपने शब्दों में बयां किया।

करण ने लिखा, “परफेक्ट आउटफिट चुनने की भागदौड़, ‘तन्वी द ग्रेट’ के कुछ बेहद अनमोल और खास पल, कान्स फिल्म फेस्टिवल की कभी न भूलने वाली यादें और दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता डेंजल वॉशिंगटन को प्रतिष्ठित ‘पाल्मे डी’ओर’ सम्मान प्राप्त करते हुए अपनी आंखों से देखना। इसके साथ ही वहां का शानदार खाना, लंबी सैर और बेहतरीन दोस्तों का साथ। यह पूरा अनुभव मेरे दिल के बेहद करीब है और सच में बहुत खास रहा है।”

बता दें कि अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार प्रीमियर हुआ था, जहां इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों और फिल्म निर्माताओं की सराहना मिली। इस फिल्म से शुभांगी दत्त ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में शानदार शुरुआत की है। इसके अलावा अनुपम खेर (तन्वी के दादा), बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज कलाकारों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

–आईएएनएस

एनएस/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here