Home लाइफ स्टाइल कॉलेज की फेयरवेल में ऐसी साड़ी पहनकर बिखेरें जलवा, पलट कर देखेगा...

कॉलेज की फेयरवेल में ऐसी साड़ी पहनकर बिखेरें जलवा, पलट कर देखेगा हर कोई

14
0

कॉलेज फेयरवेल का उत्साह हर किसी को होता है। इस दौरान लड़कियां ज़्यादातर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आपके भी स्कूल या कॉलेज में कोई पार्टी है, तो लाइट वेट साड़ी सबसे अच्छी रहेगी जो पहनने में आरामदायक हो और स्टाइलिश, ट्रेंडी और यूथफुल लुक दे। तो आइए देखते हैं अभिनेत्रियों के कुछ लुक जिनसे आप फेयरवेल पार्टी के लिए आइडियाज़ ले सकती हैं।

शनाया कपूर का यह लुक कॉलेज फेयरवेल के लिए भी रीक्रिएट किया जा सकता है। अभिनेत्री ने पीले रंग की टाई-डाई प्रिंट वाली साड़ी पहनी है जो बेहद लाइट और कूल लुक देगी। शाइन गोल्डन बॉर्डर और हैवी ब्लाउज़ इस लाइट साड़ी को पार्टी वियर लुक दे रहे हैं।

बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर अपनी खूबसूरती, फिटनेस के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने सॉफ्ट पेस्टल रंगों से बनी खूबसूरत प्रिंट वाली लाइट वेट ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी है। यह ऑर्गेंजा साड़ी मॉडर्न फेमिनिन स्टाइल को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट करती है।

गहरे बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी में अनन्या पांडे का यह लुक बेहद रिच है। उन्होंने लेस वर्क बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी पहनी है, जिसके साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला हाई-नेक ब्लाउज़ इसे रॉयल टच दे रहा है। बड़े झुमके और मिनिमल मेकअप इस पूरे लुक को एलिगेंट बना रहे हैं।

शनाया का साड़ी लुक भी पार्टियों के लिए परफेक्ट है। उन्होंने चमकदार सिल्वर साड़ी पहनी है जिसमें सीक्विन और शिमरी डिटेलिंग है, लेकिन यह पहनने में ज़्यादा भारी नहीं लगेगी। डीप नेक ब्लाउज़ और स्टेटमेंट नेकलेस इसे रेड कार्पेट के लिए तैयार कर रहे हैं। आप भी इस साड़ी को पहनकर ग्लैमर और स्टाइल का तड़का लगा सकती हैं।

मृणाल भी उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जो एंटीक टच वाले फ़ैशन से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक, हर तरह की खूबसूरती दिखाती हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग की रफ़ल्ड साड़ी के साथ सिल्वर सीक्विन ब्लाउज़ पहना है। उनका लुक क्लासी और एलिगेंट है। यह लुक कॉलेज से लेकर ऑफिस तक किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट हो सकता है।

चमकदार टिशू सिल्क साड़ियाँ भी बेहद रिच लुक देती हैं। शनाया कपूर ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें उनका लुक रॉयल टच लिए हुए है। हैवी बॉर्डर और हल्का गोल्डन वर्क इसे शादियों और त्योहारों से लेकर कॉलेज फेयरवेल तक के लिए एक रिच स्टाइल के लिए परफेक्ट बनाता है। चोकर और झुमका इसे क्लासिक बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here