Home खेल कोंस्टास के बाद इस बल्लेबाज ने भी जड़ा शतक, RCB के लिए...

कोंस्टास के बाद इस बल्लेबाज ने भी जड़ा शतक, RCB के लिए खेल चुके बैटर ने 22 चौके-छक्के से मचाया तहलका

13
0

ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत दौरे पर है। टीम इंडिया ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेल रही है। यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ए के सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास ने शतक जड़ा। कैंपबेल कॉलवे ने भी 88 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 70 और लियाम स्कॉट ने 81 रन बनाए।

जोश फिलिप ने शतक जड़ा
मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप ने भी शतक जड़ा। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। 28 वर्षीय फिलिप ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टेस्ट नहीं खेला है। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 87 गेंदों में 123 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और चार छक्के लगाए।

जेवियर बार्टलेट ने भी 24 गेंदों में पाँच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ए की गेंदबाज़ी की अगुवाई प्रसाद कृष्णा, खलील अहमद, गुरनूर बरार, तनुश कोटियन और हर्ष दुबे ने की। केवल बरार का इकॉनमी रेट 5 से कम रहा।

ऑस्ट्रेलिया ए ने बनाए 532 रन
ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। मैकस्वीनी ने छह विकेट पर 532 रन बनाकर पारी घोषित की। ऑस्ट्रेलिया ने यह रन सिर्फ़ 98 ओवर में हासिल कर लिया, यानी टीम का रन रेट 5 से ज़्यादा रहा। भारत ए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही है। टीम के लिए हर्ष दुबे ने तीन विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार ने दो विकेट लिए। खलील अहमद ने भी एक विकेट लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here