Home खेल टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में करोड़ों रुपए के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा,...

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में करोड़ों रुपए के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा, गंज थाना क्षेत्र में 10 लोग दबोचे

3
0

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टे का बड़ा कारोबार सामने आया है। जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने रविवार देर रात गंज थाना क्षेत्र के रावत नगर में दबिश देकर 10 लोगों को डिटेन किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दबिश के दौरान मौके से लैपटॉप और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही करोड़ों रुपए के ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। अधिकारी इस सट्टेबाजी के नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की भी जांच कर रहे हैं।

डीएसटी के अधिकारीयों ने बताया कि यह मामला फाइनल मैच के दौरान चल रहे ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा है। आरोपी लोग विभिन्न एप्स और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए सट्टा लगाते और अपने नेटवर्क के जरिए पैसे का लेन-देन कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इस ऑनलाइन सट्टेबाजी में कितनी राशि शामिल थी और इसके अन्य कौन-कौन से सदस्य हैं। अधिकारी अब पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी में शामिल न हों, क्योंकि यह कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

इस कार्रवाई से राजस्थान में क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे मामलों पर सख्ती से नज़र रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here