Home मनोरंजन दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम को लेकर आम्रपाली दुबे का बड़ा...

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम को लेकर आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा, कहा- ‘मुझे उनपर क्रश था’

13
0

भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा, एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। हाल ही में, आम्रपाली ने सिद्धार्थ कनन के साथ एक पॉडकास्ट में अपने करियर, क्रश और इंडस्ट्री के बारे में बात की। इस दौरान, आम्रपाली ने बताया कि उन्हें टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब पर क्रश था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शोएब में शाहरुख खान वाली वाइब आती थी।

बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत ‘पलकों की छांव’ टीवी सीरियल से की थी। इस शो में आम्रपाली के साथ शोएब भी मौजूद थे। आम्रपाली ने कहा कि शोएब हर चीज में परफेक्ट हैं, चाहे वह रील हो या रियल लाइफ। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए आम्रपाली ने कहा कि ‘शोएब बहुत मेहनती थे। शोएब भोपाल से मुंबई आए थे। उनमें काम के प्रति जुनून था। वह पूरी लगन से अपना काम करते थे, चाहे आंधी हो या तूफान, वह हमेशा सेट पर 15 मिनट पहले पहुँच जाते थे।’

इस दौरान आम्रपाली ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता भी शोएब को पसंद करते थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें शोएब पर क्रश था। शूटिंग के दौरान आम्रपाली शोएब को चिढ़ाती रहती थीं। वहीं, जब आम्रपाली से शोएब की पत्नी दीपिका के शादी के बाद इंडस्ट्री में काम न करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह दीपिका को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानतीं। लेकिन दीपिका को देखकर उन्हें लगता है कि वह अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं और अगर वह खुश हैं तो यही खुशी मायने रखती है।

आम्रपाली दुबे ने बताया कि हाल ही में एक फिल्म प्रमोशन के दौरान उनकी मुलाकात शोएब से हुई थी। उन्होंने बताया कि वह शोएब से 11 साल बाद मिली थीं। लेकिन साथ में ऐसा नहीं लगा कि दोनों इतने सालों बाद मिल रहे हैं। आम्रपाली ने शोएब के साथ इस मुलाकात को यादगार बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here