Home मनोरंजन न समंदर, न पहाड़… फातिमा सना शेख के लिए ये हैं दुनिया...

न समंदर, न पहाड़… फातिमा सना शेख के लिए ये हैं दुनिया का सबसे बेस्ट ट्रेवल पार्टनर

4
0

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ ट्रेवलिंग का भी काफी शौक रखती हैं। अभिनेत्री को जब भी फिल्मों की शूटिंग से समय मिलता है, तो वह बैग पैक कर सैर-सपाटे पर निकल जाती हैं। बुधवार को उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों से पता चलता है कि अभिनेत्री वेकेशन पर अकेले नहीं गई थीं। तस्वीरों में फातिमा के साथ एक पालतू जानवर (बिजली) भी नजर आ रही है। फातिमा ने इस पोस्ट के जरिए ट्रिप को बिजली को समर्पित किया।

तस्वीरों में फातिमा अपनी दोस्त बिजली के साथ बोट राइड का आनंद लेती और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताती दिख रही हैं। फातिमा ने न केवल प्राकृतिक खूबसूरती बल्कि वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों की भी झलक पेश की, जिसमें वह रिलैक्स और खुश नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि मानसिक शांति और प्रकृति और अपनों का साथ कितना जरूरी है। फातिमा ने लिखा, “मुझे खुश करना बहुत आसान है। बस मुझे या तो समंदर के किनारे ले जाओ या फिर पहाड़ों पर, मुझे इसके अलावा और कुछ नहीं चाहिए और यकीन मानिए, बिजली से बेहतर ट्रेवल पार्टनर मुझे कोई और मिल ही नहीं सकता।”

दंगल फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख जल्द ही वेब सीरीज तीन कौवे में नजर आएंगी। इस सीरीज में वे दमदार एक्शन सीन करती दिखेंगी। इस सीरीज में बॉबी देओल, रोनित रॉय, फातिमा सना शेख, पवैल गुलाटी, ईशा तलवार, चांदनी बैन्ज, और फैसल मलिक जैसे दमदार कलाकार हैं। इसे रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित किया गया है।

सीरीज की कहानी एक पूर्व सीक्रेट एजेंट (सिद्धांत गुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मृत मान लिया गया था, लेकिन वह सात साल बाद उस गद्दार को खोजने के लिए वापस आता है जिसने उसे फंसाया था।

मार्च 2026 में प्राइम वीडियो के इवेंट में इसका पहला लुक जारी किया गया था। हालांकि, मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट की जानकारी अभी नहीं दी है।

–आईएएनएस

एनएस/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here