Home मनोरंजन ‘महावतार नरसिम्हा’ ने तो ‘पुष्पा 2’ का गुरूर, बॉक्स ऑफिस पर 3...

‘महावतार नरसिम्हा’ ने तो ‘पुष्पा 2’ का गुरूर, बॉक्स ऑफिस पर 3 बार दी मात, 35 दिन में फिल्म ने कितने कमाए?

11
0

साउथ की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा रिलीज़ के 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। यह फिल्म के लिए अपने आप में एक बड़ी सफलता है। फिल्म की कमाई के ताज़ा आंकड़े आ गए हैं। भले ही इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन इन 35 दिनों में फिल्म के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस फिल्म ने किसी भी दिन 1 करोड़ से कम का कलेक्शन नहीं किया है। हर दिन फिल्म 1 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 35 दिनों में कितनी कमाई की है और अगर आगे भी इसका कलेक्शन ऐसा ही रहा तो यह फिल्म दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

महावतार नरसिम्हा ने भारत में कितनी कमाई की?

भारत में महावतार नरसिम्हा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 35 दिनों में 238.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 35वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं जो अब तक का इसका सबसे कम कलेक्शन है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 282.15 करोड़ रुपये हो गया है। देखना यह होगा कि यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर कितने दिन में ओपनिंग करती है।

महावतार नरसिम्हा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?

महावतार नरसिम्हा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 34 दिनों में कुल 308.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 26.10 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, भारत में इसके 35वें दिन के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो फिल्म अब तक 309.40 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

पुष्पा-तान्हाजी की छुट्टी?

फिल्म ने न सिर्फ 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, बल्कि अब यह फिल्म पुष्पा पार्ट 1 और तान्हाजी के कलेक्शन को चुनौती देने के लिए तैयार है। अगर फिल्म आने वाले दो वीकेंड में कमाल दिखाती है और वीकडेज़ में भी अपनी रफ़्तार बनाए रखती है, तो इस फिल्म के पास अल्लू अर्जुन की पुष्पा 1 और अजय देवगन की तान्हाजी के रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में पुष्पा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 360 करोड़ रहा है। वहीं, तान्हाजी का कलेक्शन 358 करोड़ रहा है। अगर महावतार नरसिम्हा भविष्य में कुल ओवरसीज़ कमाई 55 करोड़ तक ले जाती है, तो यह फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा और अजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म तान्हाजी को पीछे छोड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here