Home मनोरंजन माइकल जैक्सन की यादों में खोए साउथ सितारे, अभिनेता रहमान बोले- ‘बचपन...

माइकल जैक्सन की यादों में खोए साउथ सितारे, अभिनेता रहमान बोले- ‘बचपन की यादें ताजा हो गईं’

1
0

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉप के बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित म्यूजिकल बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आम जनता के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इस लीजेंड की कहानी देखकर भावुक हो रहे हैं।

इसी बीच, साउथ सिनेमा के मशहूर हस्तियों अभिनेता रहमान और अभिनेत्री रेवती ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जमकर सराहना की।

तमिल और मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता रहमान ने फिल्म के प्रति अपनी दीवानगी व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म देखते हुए कुछ वीडियो भी पोस्ट किए। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म को देखने के बाद ‘पूरी तरह से अभिभूत’ हैं।

उन्होंने फिल्म की टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म 70 और 80 के दशक में पले-बढ़े लोगों के लिए एक बेशकीमती तोहफा है।

अभिनेता ने लिखा, “मैंने पहले दिन का पहला शो देखा। माइकल जैक्सन की बायोपिक देखना किसी जादू से कम नहीं है। अपने पसंदीदा हीरो को बड़े पर्दे पर जीवंत होते हुए देखना एक ऐसा अनुभव है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इस फिल्म ने मुझे सीधे मेरे बचपन के दिनों में पहुंचा दिया।”

वहीं, अभिनेत्री रेवती भी माइकल जैक्सन के करिश्मे की कायल नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, “फिल्म देखते समय मैं 80 के दशक की उन यादों में खो गईं, जब हर तरफ सिर्फ एमजे का ही संगीत गूंजता था।”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, “माइकल जैक्सन एक ऐसे महान कलाकार थे, जिनका मंच पर राज होता था। उनसे समर्पण और एकाग्रता के बारे में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वह मानते थे कि कला और संगीत दुनिया को बदलने की ताकत रखते हैं।”

एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘माइकल’ में माइकल जैक्सन के करियर के विभिन्न पड़ाव, उनके सबसे बड़े हिट गाने, और पिता के सख्त नियंत्रण से मुक्ति पाकर अपनी पहचान बनाने का सफर दिखाया गया है। जाफर ने माइकल की भूमिका निभाई है।

–आईएएनएस

एनएस/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here