Home खेल विश्व पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पॉल फिट्जगेरल्ड ने रणथंभौर में टाइगर सफारी...

विश्व पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पॉल फिट्जगेरल्ड ने रणथंभौर में टाइगर सफारी का लिया आनंद

3
0

रणथंभौर, 16 मार्च (आईएएनएस)। विश्व पैरालंपिक समिति अध्यक्ष पॉल फिट्जगेरल्ड और पैरालंपिक समिति ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी अपने परिवार के साथ दो दिवसीय रणथंभौर के दौरे पर है। रविवार को रणथंभौर पहुंचने पर उनका वन विभाग के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के निर्देश पर जंगली जीवों से जुड़े परीक्षित शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें रणथंभौर में टाईगर सफारी कराई। पैरालंपिक समिति के पदाधिकारियों ने रविवार शाम को रणथंभौर में टाइगर सफारी के दौरान जोन नंबर दो, तीन और चार में टाइगर सफारी की और टाईगर की अठखेलियों के साथ ही रणथंभौर के प्राकृतिक सौंदर्य, अन्य वन्यजीवों और जैव विविधता का लुफ्त उठाया।

टाईगर सफारी के दौरान पैरालंपिक ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी और पॉल फिट्जगेरल्ड ने रणथंभौर के घने जंगलों, झीलों और वन्यजीवों को करीब से देखा और खूब आनंद लिया। उन्होंने यहां के प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान उन्हें रणथंभौर के जोन चार में टाईगर 2506 के दीदार हुए। दोनों अतिथियों ने रणथंभौर में बिताए पलों को यादगार बताते हुए वन विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि रणथंभौर जैसा प्राकृतिक स्थल वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास अनुभव प्रदान करता है। एक होटल में मीडिया से बात करते हुए पैरालंपिक ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी ने कहा कि पैरालंपिक में भी अब भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और साल दर साल हमारे खिलाड़ी न सिर्फ पदक जीत रहे हैं, बल्कि जीतने वाले पदकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की खेलों के प्रति अच्छी सोच का ही नतीजा है कि अब हम विश्व स्तर की पैरालंपिक प्रतियोगिताएं भारत में करा पा रहे हैं।

राहुल स्वामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेलों के प्रति जो भाव है, उससे हर क्षेत्र में खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। प्रधानमंत्री का फिट इंडिया और खेलो इंडिया का सपना जहां साकार हो रहा है, फिट इंडिया और खेलो इंडिया मुहिम से देश के हर वर्ग से नए खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं और पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। खेलों को लेकर केंद्र सरकार का उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।

–आईएएनएस

पीएके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here