Home खेल वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता:...

वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता: संजय बांगड़

1
0

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जहां विपक्षी टीम के गेंदबाजों दहशत मचा रखी है, फैंस और विश्लेषकों को अपना मुरीद बना लिया है। मंगलवार को जयपुर में लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव की इस पारी को देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने उनकी जमकर तारीफ की है।

संजय बांगड़ ने कहा कि जब भी वह सूर्यवंशी को खेलते हुए देखते हैं, तो उनकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

जियोस्टार पर संजय बांगड़ ने कहा, “इस लड़के की क्षमता को समझा सके, उसके लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं। मैं उसके साथ न्याय नहीं कर सकता। कुछ शॉट तो बहुत बढ़िया थे, कम से कम इतना तो कह ही सकते हैं। लगातार कवर बाउंड्री के ऊपर से हिट करना, पेस के खिलाफ, स्पिन के खिलाफ, और जब भी बॉल शॉर्ट में डग की गई, वह बहुत बढ़िया था।”

बांगड़ ने आगे कहा, “लखनऊ सुपर जायंट्स लाइन-अप में सारे गेंदबाज 145 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक रहे थे। इससे इस बच्चे को कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने सच में एक मास्टरक्लास और शानदार वैभव सूर्यवंशी पारी खेली। जबरदस्त मनोरंजन हुआ। वह जहां भी जाएगा और जहां भी खेलेगा, पक्का भीड़ खींचेगा।”

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक और निडर बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2026 में वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं। सूर्यवंशी 13 मैचों में 579 रन बना चुके हैं। इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। सूर्यवंशी ने सीजन में 53 छक्के लगाए हैं। आईपीएल के एक सीजन में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लगाए छक्कों का यह रिकॉर्ड है।

–आईएएनएस

पीएके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here