Home मनोरंजन समर सिंह का रोमांटिक गाना ‘भाभी जी गुलाब लागेलू’ रविवार को होगा...

समर सिंह का रोमांटिक गाना ‘भाभी जी गुलाब लागेलू’ रविवार को होगा रिलीज

5
0

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी दर्शकों के लिए खुशखबरी है। आपके चहेते अभिनेता और गायक समर सिंह का नया गाना ‘भाभी जी गुलाब लागेलू’ रविवार को रिलीज होने वाला है।

अभिनेता समर सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “रविवार सुबह 6 बजे गाना ‘भाभी जी गुलाब लागेलू’ समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।”

पोस्ट देख उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

‘भाभी जी गुलाब लागेलू’ गाने के साथ समर सिंह एक बार फिर भोजपुरी संगीत की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। भोजपुरी सिनेमा में ‘देसी स्टार’ के नाम से मशहूर समर सिंह के गाने हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आते हैं। उनके गानों की खासियत है कि वे ग्रामीण जीवन से प्रेरित गाने बनाते हैं और उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं।

समर सिंह के गाने न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि भोजपुरी संस्कृति को भी जीवंत रखते हैं। संगीत के साथ-साथ समर सिंह अभिनय की दुनिया में भी परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने अभिनय की दुनिया में साल 2002 में कदम रखा था, लेकिन उन्हें पहचान साल 2016 में ‘रतिया कहां बितवला’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘विनाशक’, ‘इश्क तो पागलपंती है’, ‘तेरा मेरा टशन’ और ‘इतिहास’ जैसी फिल्में दी।

हाल ही में अभिनेता एक बच्चे के पिता बने हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। अभिनेता ने लिखा था, “‘हर किलकारी जैसे जीवन की नई कविता का पहला सिरा हो।”

हालांकि, अभिनेता साल 2023 में निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आए थे। उनका नाम भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को सुसाइड के लिए उकसाने में आया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

–आईएएनएस

एनएस/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here