Home मनोरंजन सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, वीडियो में जाने...

सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, वीडियो में जाने छोटी सर्जिकल प्रोसीजर के बाद स्थिर स्थिति

1
0

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में ब्रेन हेमरेज हुआ। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>

डॉक्टरों के अनुसार, यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाई-क्वालिटी एक्स-रे प्रक्रिया है, जिससे शरीर की नसों में ब्लॉकेज को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा और उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। उम्मीद है कि सब ठीक रहा तो उन्हें आज या कल वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है। हालांकि, डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here