Home लाइफ स्टाइल फिटकरी से कैसे साफ करें दांतों पर जमा पीला प्लाक? इस नुस्खे...

फिटकरी से कैसे साफ करें दांतों पर जमा पीला प्लाक? इस नुस्खे से मोतियों की तरह चमकेंगे आपके

9
0

बहुत से लोग हैं जो अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फिटकरी के फ़ायदों से बिल्कुल अनजान हैं। कई लोग दांतों के पीलेपन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं और दांतों की सफ़ाई पर हज़ारों रुपये खर्च कर देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे आप फिटकरी की मदद से दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें मज़बूत बना सकते हैं।

इस तरह फिटकरी से अपने दांतों को ब्रश करें

अपने दांतों को चमकदार बनाने के लिए, सबसे पहले थोड़ी सी फिटकरी लें और उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में एक चुटकी नमक या बेकिंग सोडा मिलाएँ। इसके बाद, इसमें नींबू के रस या सरसों के तेल की कुछ बूँदें मिलाएँ। अब इस मिश्रण को ब्रश की मदद से अपने दांतों पर लगाएँ और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से ब्रश करें। फिर गर्म पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को हफ़्ते में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं। आपको कुछ ही समय में फ़र्क़ दिखने लगेगा और आपके दांत मोतियों जैसे सफ़ेद और चमकदार हो जाएँगे।

फिटकरी के फायदे

फिटकरी, जिसे अंग्रेजी में एलम भी कहा जाता है, दांतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें प्राकृतिक एंटीबायोटिक और कसैले गुण होते हैं जो मसूड़ों को मजबूत बनाने और कई दंत समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं।

फिटकरी के पाउडर से गरारे करने या इसे पानी में घोलने से सूजन, खून बहने और सांसों की दुर्गंध से राहत मिल सकती है।

यह मुंह से बैक्टीरिया को हटाता है और कैविटी को बनने से रोकने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here