भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी टाल दिए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच एक कथित चैट वायरल होने के बाद मामला और गरमाता दिख रहा है। हालांकि इस चैट की कहीं से भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
बताया जा रहा है कि एक युवती मैरी डि’कोस्टा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पलाश के साथ हुई कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। पोस्ट वायरल होने के बाद युवती ने अचानक अपनी सभी पोस्ट डिलीट कर दीं और अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। उसके कथित पोस्ट में यह भी लिखा बताया जा रहा है कि— “मैं उससे कभी मिली नहीं हूं।”
इंटरनेट पर वायरल इस चैट को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत पलाश और एक कोरियोग्राफर के बीच हुई थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर दिनभर यह चर्चा बनी रही कि क्या शादी पोस्टपोन होने के पीछे इसी चैट का हाथ है?
शादी टलने पर फैले कयास
स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन होने की जानकारी सामने आते ही फैंस के बीच कई सवाल खड़े हो गए। दोनों के रिश्ते और भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर लगातार जारी है। अब कथित चैट सामने आने के बाद पलाश पर स्मृति को धोखा देने जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं—हालांकि ये सब सिर्फ सोशल मीडिया के दावे हैं।
चुप्पी साधे हैं दोनों
इस पूरे मामले पर अब तक न तो स्मृति मंधाना और न ही पलाश मुछाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। दोनों ही इस विवाद पर चुप्पी बनाए हुए हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार किया जाए।
अफवाहों से बढ़ सकता है तनाव
स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं और पलाश मुछाल ने कम उम्र में बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है। ऐसे में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई भी बात पब्लिक डोमेन में आते ही तेजी से वायरल हो रही है।








