Home व्यापार होलिका दहन पर कल करें इन चीजों का दान, घर से दूर...

होलिका दहन पर कल करें इन चीजों का दान, घर से दूर हो जाएगी दरिद्रता

9
0

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>

होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>

लेकिन इसी के साथ ही अगर होलिका दहन पर कुछ चीजों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो परिवार पर आने वाला संकट दूर हो जाता है साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धि और बरकत हमेशा बनी रहती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि होलिका दहन पर किन चीजों का दान करना उत्तम माना जाता है।

Holika dahan 2025 donate these things on the day of holika dahan

होलिका दहन पर करें इन चीजों का दान—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से समाज में मान सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा होलिका दहन के दिन अन्न का दान जरूर करें इस दिन गेहूं, चना जौ या चावल का दान करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से अन्न की कमी नहीं होती है।

Holika dahan 2025 donate these things on the day of holika dahan

होलिका दहन पर शुद्ध देसी घी का दान जरूर करें ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होती है इसके अलावा गुड़ और चने का दान करना भी अच्छा माना जाता है होलिका दहन पर नारियल का दान करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस दिन आप बर्तनों का दान भी कर सकते हैं।

Holika dahan 2025 donate these things on the day of holika dahan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here