Home मनोरंजन 14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा...

14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी

1
0

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले कुछ वर्षों से चली आ रही कड़वाहट आखिरकार खत्म हो गई है। कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो के दौरान जब सुनीता आहूजा ने एंट्री ली, तो सेट पर मौजूद सभी लोग दंग रहे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा के आंखों में आंसू नजर आए।

दरअसल, शो के दौरान कृष्णा अपनी मामी को देखकर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने फर्श पर लेटकर अपनी मामी के पैर पकड़ लिए और बीते वर्षों में हुई हर गलती और उनके दिल को पहुंची ठेस के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

कृष्णा की माफी पर सुनीता ने बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें गले लगाया और कहा कि कृष्णा उनके बेटे जैसा है। मां कभी बच्चों से ज्यादा देर नाराज नहीं रह सकती। सुनीता ने साफ किया कि अब उनके मन में किसी के लिए कोई खटास नहीं है और वह पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं।

इस दौरान कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी भावुक नजर आईं। एक समय में सुनीता और कश्मीरा के बीच जुबानी जंग देखी गई थी, लेकिन इस मुलाकात में कश्मीरा ने भी दिल से अफसोस जताया। उन्होंने सुनीता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह परिवार को बहुत याद करती थीं।

सुनीता और कृष्णा-कश्मीरा का यह झगड़ा करीब 14 साल पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट और आपसी गलतफहमी की वजह से शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों परिवारों ने सालों तक एक-दूसरे से दूरी बना ली थी और कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी की थी। हालांकि, इस मुलाकात में गोविंदा नजर नहीं आए, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कृष्णा और गोविंदा भी एक साथ नजर आएंगे।

कृष्णा और कश्मीरा ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ में अपनी कुकिंग स्किल्स से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और अब इस रीयूनियन ने शो की रौनक और बढ़ा दी है।

–आईएएनएस

एनएस/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here