Apple आज अपना मेगा इवेंट आयोजित करने जा रहा है जिसमें कंपनी iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस नए फ्लैगशिप डिवाइस के iOS 26 के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि कंपनी ने इस सॉफ़्टवेयर अपडेट को WWDC 2025 में पेश किया था जिसके बाद इसका बीटा अपडेट जारी किया गया था। यह नया सॉफ़्टवेयर iOS 7 के बाद से Apple के सबसे बड़े iOS रीडिज़ाइन में से एक है, जो दुनिया भर के लाखों iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए नए फीचर्स और AI टूल्स के साथ एक नया रूप और डिज़ाइन लेकर आया है।
हालांकि, कई लोगों के मन में अभी भी यह सवाल है कि Apple iOS 26 का स्टेबल अपडेट कब जारी करेगा। आज आइए iOS 26 की रिलीज़ डेट और किन iPhones को यह अपडेट मिलेगा, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iOS 26 रिलीज़ डेट
ऐसा देखा गया है कि Apple अपने नए iPhone के लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही लेटेस्ट iOS स्टेबल अपडेट जारी करता है, आमतौर पर यह अपडेट नए डिवाइस की बिक्री के समय के आसपास ही जारी किया जाता है। अगर कंपनी अपने नियमित पैटर्न पर चलती रही, तो iOS 26 अगले हफ़्ते यानी 15-16 सितंबर, 2025 के आसपास रिलीज़ हो सकता है। हालाँकि डेवलपर और पब्लिक बीटा वर्ज़न कुछ महीनों से उपलब्ध हैं, लेकिन स्टेबल रिलीज़ iPhone 17 के साथ आने की उम्मीद है।
किस किस iPhone को मिलेगा iOS 26
iPhone 17 सीरीज़ के स्टेबल iOS 26 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। हालाँकि, यह अपडेट केवल Apple के नवीनतम डिवाइस तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि पुराने iPhones के लिए भी जारी किया जाएगा।
iPhone 16e, iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro और 16 Pro Max
iPhone 15 और 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro Max
iPhone 14 और 14 Plus, 14 Pro और 14 Pro Max
iPhone 13 और 13 mini, 13 Pro और 13 Pro Max
iPhone 12 और 12 mini, 12 Pro और 12 Pro Max
iPhone 11, 11 Pro और 11 Pro Max
iPhone SE (दूसरी पीढ़ी और उससे नए)
इसके अलावा, कई पुराने iPhones को iOS 26 अपडेट मिलने वाला है, लेकिन पुराने डिवाइस में Apple के Apple Intelligence फ़ीचर और ऑन-डिवाइस AI टूल नहीं मिलेंगे। Apple के AI फ़ीचर केवल नए हार्डवेयर, यानी सभी iPhone 16 मॉडल के साथ-साथ iPhone 15 Pro और 15 Pro Max को ही सपोर्ट करेंगे।








