Apple Event 2025 कल रात 10:30 बजे शुरू होगा। यह कंपनी का एक बड़ा इवेंट है, जिसमें कंपनी नए iPhone लाइनअप, नई स्मार्टवॉच, AirPods आदि से पर्दा उठाएगी। साथ ही इस लॉन्च के बाद iOS 26 का स्टेबल वर्जन भी जारी किया जाएगा। इस बार कंपनी करीब 9 प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।Apple 9 सितंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट के दौरान कंपनी नए iPhone 17 लाइनअप, Apple AirPods और Apple Watch Series 11 को लॉन्च करेगी। जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट के दौरान कुल 9 प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया जा सकता है।
Apple Event 2025 को कहाँ देख सकते हैं?
यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Apple पोर्टल, YouTube और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर मुफ्त में देखी जा सकती है। Apple iPhone 17 सीरीज़ से पर्दा उठेगा Apple के इस बड़े इवेंट के दौरान नई iPhone 17 सीरीज़ से पर्दा उठेगा। इसमें कुल चार मॉडल लॉन्च किए जाएँगे, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था।iPhone 17 में 120Hz प्रोमोशन डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा, इससे पहले स्टैंडर्ड वेरिएंट में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। कंपनी नए चिपसेट के साथ नए AI फीचर्स भी शामिल कर सकती है।
iPhone 17 Air से भी पर्दा उठेगा
iPhone 17 Air दरअसल एक स्लिम बॉडी वाला हैंडसेट होगा। इसके बारे में अब तक कई लीक्स और रेंडर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें अलग-अलग दावे किए गए हैं। इसमें बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 6.6 इंच की स्क्रीन होगी। यह हैंडसेट iPhone 17 Plus की जगह लेगा।
iPhone 17 Pro भी होगा लॉन्च
iPhone 17 Pro सीरीज़ के तहत दो हैंडसेट लॉन्च किए जाएँगे, एक iPhone 17 Pro और दूसरा iPhone 17 Pro Max। दोनों हैंडसेट में सभी फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों के डिस्प्ले साइज़ में अंतर है।दोनों हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर 48MP-48MP-48MP के होंगे। iPhone 16 Pro Max में 12MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस था और iPhone 17 Pro Max में 48MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा। साथ ही, 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
Apple Watch Series 11 होगी लॉन्च
कंपनी 9 सितंबर को होने वाले इवेंट के दौरान Apple Watch Series 11 से भी पर्दा उठाएगी। डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसमें S सीरीज़ की फास्ट चिप और 5G मॉडम का इस्तेमाल होगा। एक ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम पर काम चल रहा है, लेकिन यह फीचर इस साल लॉन्च नहीं होगा।
Apple Watch Ultra 3 भी देगी दस्तक
Apple अपनी नई Apple Watch Ultra 3, एक पावरफुल स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठा सकता है। इसमें बड़ा डिस्प्ले और पतले बेज़ल मिलेंगे। नए S11 चिपसेट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह स्मार्टवॉच सैटेलाइट कनेक्टिविटी, SOS फ़ीचर, 5G सपोर्ट और ब्लड प्रेशर फ़ीचर के साथ लॉन्च होगी। विज्ञापन
Apple Watch SE 3 का अनावरण
Apple कल एक एंट्री-लेवल स्मार्टवॉच, Apple Watch SE 3, भी पेश करेगा। इसमें प्लास्टिक बॉडी, बड़ा डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नया चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा।
क्या iPhone 17 Pro नए iOS वर्ज़न के साथ आएगा?
Apple के 9 सितंबर के इवेंट के बाद iOS 26, watchOS 26 आदि के स्टेबल वर्ज़न की घोषणा की जा सकती है। कंपनी इस साल आयोजित WWDC के दौरान iOS 26 की घोषणा पहले ही कर चुकी है।








