Home व्यापार “Bank Holiday Today” आज इन राज्यों के बैंकों में रहेगी छुट्टी, जानिए...

“Bank Holiday Today” आज इन राज्यों के बैंकों में रहेगी छुट्टी, जानिए क्या है कारण, क्या नवरात्रि की भी होगी छुट्टी?

5
0

महीने के दो शनिवार बैंकों की छुट्टियां हैं। आज 27 सितंबर को शनिवार है। ऐसे में लोगों को यह असमंजस हो सकता है कि आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं। RBI के नियमों के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अब सवाल यह है कि आज महीने का दूसरा या चौथा शनिवार है या नहीं।

आज बैंक अवकाश

आज 27 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है। इसलिए, आज देश के सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही, 28 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है।

कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या नवरात्रि के दौरान बैंक बंद रहेंगे या नहीं। आपको बता दें कि नवरात्रि के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक अवकाश रखे जाते हैं।

29 सितंबर- अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में सभी बैंक महासप्तमी के दिन बंद रहेंगे।

30 सितंबर- इस दिन महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी है। इस वजह से भुवनेश्वर, इंफाल, गुवाहाटी, अगरतला, कोलकाता, जयपुर, पटना और रांची आदि शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

1 अक्टूबर- इस दिन पूरे देश में महानवमी मनाई जाएगी। इस दिन देश के लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टी के दिन बैंक का काम कैसे करें?

अगर आपको छुट्टी के दिन बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं। आज आप घर बैठे ही ऐप्स और वेबसाइट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए बैंकिंग से जुड़े कई काम निपटा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक की कॉल सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉल सेवा के ज़रिए भी कई काम पूरे किए जा सकते हैं। वहीं, आज एटीएम के ज़रिए भी कैश निकासी जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।

हालांकि, कुछ कामों के लिए, खासकर सरकारी बैंकों में, आपको बैंक शाखा जाना पड़ता है। इसलिए ज़रूरी है कि आप बैंक जाने से पहले एक बार बैंक की छुट्टियों की सूची ज़रूर देख लें। खासकर शनिवार को बैंक की छुट्टियों की सूची ज़रूर देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here