Home मनोरंजन “Border 2” में दिलजीत दोसांझ होंगे या नहीं? एक्टर ने वीडियो शेयर कर...

“Border 2” में दिलजीत दोसांझ होंगे या नहीं? एक्टर ने वीडियो शेयर कर उठाया सस्पेंस से पर्दा

15
0

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) रिलीज हुई जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर सवाल उठे थे। इसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच बॉर्डर 2 में उनकी कास्टिंग का फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लॉइज (FWICE) ने विरोध किया। ऐसा कहा जा रहा था कि FWICE ने दिलजीत दोसांझ को बैन कर दिया है और उन्हें बॉर्डर 2 से हटा दिया है, लेकिन एक्टर ने हाल ही में फिल्म के सेट से अपना वीडियो शेयर कर सारी अफवाहों को खारिज कर दिया। इसी बीच FWICE की तरफ से ताजा बयान सामने आया है जिसमें खुलासा हुआ है कि फेडरेशन ने सिर्फ बॉर्डर 2 के लिए दिलजीत पर से बैन हटाया है।

FWICE ने दिलजीत दोसांझ पर से बैन हटाया

जी हां, सरदार जी 3 में हानिया आमिर को कास्ट करने से नाराज FWICE ने दिलजीत दोसांझ पर बैन लगा दिया इंडिया टुडे से बातचीत में FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा-

अशोक पंडित का गुस्सा फूटा

भूषण कुमार ने FWICE से वादा किया है कि वह दिलजीत को सिर्फ बॉर्डर 2 में काम करने देंगे, इसके बाद वह उन्हें किसी और फिल्म में नहीं लेंगे। दिलजीत ने इस शर्त पर सहमति जताई है। वहीं, FWICE के सदस्य अशोक पंडित ने अपनी असहमति जताई है। उनका कहना है कि इसके बाद होने वाले किसी भी नुकसान के लिए फेडरेशन जिम्मेदार नहीं होगा।

बॉर्डर 2 रिलीज डेट

बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी होंगे। यह फिल्म अगले साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here