Home खेल IND vs ENG: ‘मैं निराश हूं और वो…’, लॉर्ड्स की हार के...

IND vs ENG: ‘मैं निराश हूं और वो…’, लॉर्ड्स की हार के बाद किस पर भड़के सौरव गांगुली; जानिए क्या कहा

22
0

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत की हार पर निराशा व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि असाधारण प्रतिभा होने के बावजूद टीम को गलत नतीजे का सामना करना पड़ा। गांगुली का मानना है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन से भारत इंग्लैंड के खिलाफ पाँच मैचों की श्रृंखला में आगे बढ़ सकता था।

तीसरे टेस्ट में जीत के लिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लक्ष्य से 22 रन पीछे रह गई। इस हार के साथ, टीम पाँच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ गई। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद, रवींद्र जडेजा (नाबाद 61) की अगुवाई में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिस तरह का संघर्ष दिखाया, वह काबिले तारीफ था।

सौरव गांगुली ने अपने बयान में क्या कहा?

गांगुली ने कहा, “इस श्रृंखला में भारत की बल्लेबाजी से थोड़ी निराशा हुई, उन्हें 190 रन बनाने चाहिए थे।” उन्होंने कहा, “जब आप जडेजा को इस तरह संघर्ष करते हुए देखते हैं, तो मुझे लगता है कि खिलाड़ी इस टीम की प्रतिभा से मुझसे ज़्यादा निराश होंगे।” “यह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में 2-1 की बढ़त लेने का एक अच्छा मौका था। मुझे यकीन है कि वे 190 रन तक नहीं पहुँच पाने से निराश होंगे, खासकर उनके ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाज़ी के स्तर को देखते हुए।”

गांगुली ने कहा कि अगर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ थोड़ा बेहतर खेलते, तो नतीजा कुछ और होता। यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि शुभमन गिल (छह) और ऋषभ पंत (नौ) दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाए। केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली, लेकिन अंत में जडेजा (नाबाद 61) अकेले रह गए। गांगुली ने कहा, “अगर शीर्ष क्रम थोड़ा संघर्ष करता, तो यह मैच भारत की झोली में होता।”

गांगुली ने रवींद्र जडेजा की तारीफ़ की
पूर्व बीसीसीआई प्रमुख ने जडेजा की असाधारण बल्लेबाजी की तारीफ़ करते हुए कहा, “जडेजा असाधारण रहे हैं, जब तक वह इसी तरह बल्लेबाजी और प्रदर्शन करते रहेंगे, वह भारत के लिए खेलते रहेंगे।” गांगुली ने कहा, “वह लंबे समय से टीम में हैं। उन्होंने लगभग 80 टेस्ट मैच और 200 से ज़्यादा वनडे मैच खेले हैं।” आप उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनके अनुभव को महसूस कर सकते हैं। वह एक विशेष खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ वर्षों में उनकी बल्लेबाजी में वाकई सुधार हुआ है। वह इस टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here