भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के शीर्ष बल्लेबाज लड़खड़ा गए और पूरी टीम पहली पारी में 162 रनों पर सिमट गई। जवाब में, भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। केएल राहुल (53*) अर्धशतक के साथ नाबाद हैं और शुभमन गिल (18*) दूसरे दिन भारत की पारी को आगे बढ़ाएंगे।
वेस्टइंडीज की पारी पहले दिन के शुरुआती 2 सेशन में 162 रनों पर समाप्त हुई। भारत की पहली पारी तीसरे सेशन में शुरू हुई। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े, जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने एक बार फिर निराश किया, वे 7 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर आए कप्तान शुभमन गिल ने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की है, जो आज दूसरे दिन भी जारी रहेगी।
केएल राहुल की नज़र भारत में दूसरे शतक पर
केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद हैं, वह अपनी इस पारी को शतक तक ले जाना चाहेंगे। इससे पहले उन्होंने भारत में एकमात्र टेस्ट शतक 2016 में लगाया था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 199 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से उन्होंने भारत में कोई टेस्ट शतक नहीं लगाया है।
मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए
पहले दिन मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, सिराज ने पहले ही सत्र में 3 विकेट चटका दिए थे। सिराज ने पहली पारी में 14 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। स्पिनर कुलदीप यादव को 2 और वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेन, जेडन सील्स।
पहले सत्र का खेल समाप्त
दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। 67 ओवर के बाद भारत का स्कोर 218/3 है। पहले सत्र में भारत का एक विकेट शुभमन गिल (50) के रूप में गिरा। केएल राहुल ने अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया, वह 100 और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत 56 रनों की बढ़त बनाए हुए है।
केएल राहुल ने शतक बनाया
64.5 ओवर: केएल राहुल ने एक रन के साथ अपना 11वाँ टेस्ट शतक पूरा किया। यह एक महत्वपूर्ण शतक है क्योंकि 11 साल बाद राहुल ने भारत में टेस्ट शतक बनाया है। राहुल ने 190 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद मैदान पर सीटी बजाई। यह अनोखा जश्न पूरे शहर में चर्चा का विषय बन जाएगा।
भारत ने पारी के 200 रन पूरे किए
ध्रुव जुरेल ने 61वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लिया, इसके साथ ही भारत की पारी के 200 रन पूरे हो गए। ध्रुव जुरेल 3 और केएल राहुल 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर – 200/3
ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज़ हैं
ध्रुव जुरेल पाँचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए हैं। राहुल अभी भी अपने अर्धशतक से 15 रन दूर हैं। 58 ओवर के बाद जुरेल 1 और राहुल 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 28 रनों की हो गई है।








