आजकल ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी पहनना एक ट्रेंड बन गया है। लड़कियां और महिलाएं इसे पारंपरिक और पश्चिमी परिधानों के साथ पहनना पसंद करती हैं। ये ज्वेलरी न सिर्फ़ खूबसूरत होती हैं, बल्कि हल्की और बजट के अनुकूल भी होती हैं। लेकिन पसीने, नमी और धूल के संपर्क में आने से ये ज्वेलरी धीरे-धीरे काली या धुंधली पड़ने लगती हैं, जिससे इनकी चमक कम हो जाती है। अगर आपकी ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी भी काली पड़ गई है, तो चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आइए विशेषज्ञों से जानें 2 आसान तरीके जो आपकी मदद कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा से साफ़ करें
ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी पसीने या गंदगी के कारण काली पड़ जाती है। बेकिंग सोडा इसके लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी को बेकिंग सोडा वाले पानी में कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, आप ज्वेलरी को निकालकर सुखा सकती हैं। इस तरह आपकी ज्वेलरी फिर से चमकदार दिखने लगेगी।
डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ़ करें
डिशवॉशिंग लिक्विड में ऐसे तत्व होते हैं जो ज्वेलरी से गंदगी और तेल को अच्छी तरह साफ़ करते हैं। गर्म पानी में एक-दो बूँद डिशवॉशिंग लिक्विड और बेकिंग सोडा मिलाएँ और गहनों को उसमें 10-15 मिनट के लिए भिगोएँ। फिर मुलायम ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से साफ़ करें और पानी से धोकर सुखा लें। यह तरीका भी बहुत मददगार है।






