आज के समय में YouTube सिर्फ़ मनोरंजन का प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि करियर बनाने और शोहरत पाने का सबसे बड़ा ज़रिया बन गया है। लाखों लोग रोज़ाना वीडियो अपलोड करते हैं, लेकिन हर किसी का वीडियो वायरल नहीं होता। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके वीडियो ज़्यादा लोगों तक पहुँचें और वायरल हों, तो कुछ ट्रिक्स ध्यान में रखना बेहद ज़रूरी है। यहाँ हम आपको 4 आसान YouTube ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने चैनल की ग्रोथ कई गुना बढ़ा सकते हैं।
कंटेंट अनोखा और मूल्यवान होना चाहिए
अगर आपका कंटेंट दूसरों से अलग और दर्शकों के लिए उपयोगी है, तो वीडियो के वायरल होने की संभावना बढ़ जाती है। वीडियो में जानकारी, मनोरंजन या कोई ऐसा संदेश होना चाहिए जिसे लोग शेयर करना चाहें। कॉपी-पेस्ट या डुप्लिकेट कंटेंट से बचें। वीडियो सही समय पर अपलोड करें।
वीडियो का समय
वीडियो को सही समय पर अपलोड करना भी बहुत ज़रूरी है। कोशिश करें कि वीडियो तब अपलोड करें जब आपके दर्शक ऑनलाइन हों। YouTube के एल्गोरिदम के लिए शुरुआती 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान, वीडियो ज़्यादा व्यूज़ और एंगेजमेंट मिलने के साथ ही वायरल होने लगता है।
अपने दर्शकों से जुड़ें
अपने दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाना YouTube पर तरक्की का सबसे बड़ा राज़ है। अपने वीडियो में सवाल पूछें और लोगों को टिप्पणी करने के लिए प्रोत्साहित करें। हर टिप्पणी का जवाब दें और अपने दर्शकों को फ़ीडबैक दें। अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनसे जुड़ सकें।
सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान दें
वीडियो की गुणवत्ता अच्छी रखें और सिर्फ़ ट्रेंडिंग विषयों पर ही वीडियो बनाएँ। ट्रेंडिंग ऑडियो या गानों का इस्तेमाल करें। इससे ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स से जुड़ने में मदद मिलती है। वीडियो पर कैप्शन लिखें। वॉइसओवर करें। अपने दर्शकों की पसंद के अनुसार सामग्री बनाएँ और उसे समय पर पोस्ट करें।








