Home व्यापार Stock Market Closing : हफ्ते के पहले ही दिन बुरी तरह क्रैश...

Stock Market Closing : हफ्ते के पहले ही दिन बुरी तरह क्रैश हुआ बाजार, सेंसेक्स 1001 अंक लुढ़का, निफ्टी 345.55 अंक गिरकर 23,085 पर क्लोज़

21
0

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1001.95 अंक यानी 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 76,376.96 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 345.55 अंक यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,085.95 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप घरेलू शेयर बाजार सोमवार (13 जनवरी) को बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। महंगाई के आंकड़ों, कमजोर वैश्विक संकेतों और दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के चलते बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है।अमेरिका में नौकरियों के मजबूत आंकड़ों ने जल्द ही किसी ब्याज दर में कटौती की संभावनाओं को बड़ा झटका दिया है। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड का भाव 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इन दोनों वजहों से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार (13 जनवरी) को 844 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 76,535.24 पर खुला। जबकि शुक्रवार को यह 77,378 पर बंद हुआ था। दोपहर 3 बजे सेंसेक्स 1042.69 अंक या 1.35% की गिरावट के साथ 76,336.22 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी गिरावट के साथ खुला। दोपहर 3 बजे निफ्टी 326.25 अंक या 1.39% की गिरावट के साथ 23,105.25 पर कारोबार कर रहा था।

टॉप लूजर्स
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील प्रमुख रूप से गिरावट में रहीं।

टॉप गेनर्स
दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
सोमवार सुबह से बाजार में जारी गिरावट के बीच निवेशकों की संपत्ति में 8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 4,21,29,900 करोड़ रुपये रह गया। शुक्रवार को यह 4,29,67,835 करोड़ रुपये था।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल है?
वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। एशिया-प्रशांत बाजारों ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर की है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा। जापान के बाजार आज छुट्टी के कारण बंद रहे।

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोंस 1.63%, एसएंडपी 500 1.54% और नैस्डैक 1.63% की गिरावट के साथ बंद हुआ। दिसंबर में अमेरिका में 2,56,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जो 1,55,000 के अनुमान से कहीं ज्यादा थीं। बेरोजगारी दर भी गिरकर 4.1% पर आ गई। इस मजबूत जॉब डेटा की वजह से ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई और 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 2023 के आखिर के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

दिसंबर में चीन का निर्यात 10.7% बढ़ा
दिसंबर 2024 में चीन का निर्यात साल-दर-साल 10.7 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार शुल्क लगाने की चेतावनी के कारण पैदा हुई अनिश्चितता के बीच, चीन की फैक्ट्रियों ने ऑर्डर पूरे करने में तेज़ी दिखाई। दिसंबर 2024 में चीन का निर्यात सात प्रतिशत रहने का अनुमान था, लेकिन यह उससे बेहतर रहा। इस दौरान चीन का आयात भी अनुमान से ज़्यादा रहा और इसमें एक प्रतिशत की वृद्धि हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here