Home खेल UAE vs Oman: अबू धाबी में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसका...

UAE vs Oman: अबू धाबी में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसका चलेगा जोर? पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड भी

10
0

एशिया कप 2025 के सातवें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का सामना ओमान से होगा। यह मैच सोमवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ओमान की टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान से 93 रनों से हार चुकी है। वहीं, यूएई की टीम को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में टीम इंडिया के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

ग्रुप-ए की अंक तालिका पर नजर डालें तो टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो में से एक मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान को रविवार को टीम इंडिया के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। ओमान और यूएई की टीमें क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

इस मैच में यूएई को बल्लेबाजी में मुहम्मद वसीम और आसिफ खान से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में हैदर अली और मोहम्मद रोहिद मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं। वहीं, जतिंदर सिंह और विनायक शुक्ला ओमान की बल्लेबाजी को मजबूती देते दिख सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में शकील अहमद और आमिर कलीम टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

यूएई और ओमान पिच रिपोर्ट

अबू धाबी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है, लेकिन कभी-कभी धीमी गति के गेंदबाज भी अपना दमखम दिखा सकते हैं। स्पिनरों को यहाँ ज़्यादा मदद मिलती है। बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। अब तक अबू धाबी में कुल 93 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 मैच जीते हैं। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 137 रन है। इस मैदान पर सबसे ज़्यादा रन आयरलैंड का है। उसने 7 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। पिछला मैच यहाँ श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने 6 विकेट रहते 140 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

मौसम की स्थिति
सोमवार को अबू धाबी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ओमान और यूएई का आमने-सामने का रिकॉर्ड
ओमान और यूएई की टीमें 2015 से एक-दूसरे के खिलाफ 9 टी20 मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान, यूएई ने 5 मैच जीते हैं, जबकि ओमान ने 4 मैच जीते हैं।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
संयुक्त अरब अमीरात की टीम: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद ज़ोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, सिमरनजीत सिंह, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद फारूक, आर्यनेश शर्मा, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, मुहम्मद जवादुल्लाह, सगीर खान।

ओमान टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, ज़िकारिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनोवाले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद अरविंद खान, मोहम्मद अरविंद खान, सुफयान खान, बी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here