अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ पिछले साल 2024 के अंत में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया। वहीं, अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा 3’ का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही, यूजर्स फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं। इस बीच, फिल्म के निर्माताओं ने अब इसकी शूटिंग पर अपडेट दिया है। आइये जानते हैं इस फिल्म पर काम कब शुरू होगा?
फिल्म ‘पुष्पा 3’ कब रिलीज होगी?
दरअसल, फिल्म के मेकर सुकुमार फिलहाल ब्रेक के चलते फिल्मों से दूर हैं। ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद सुकुमार अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि, वह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट के साथ काम पर लौटने वाले हैं, लेकिन यह आगामी प्रोजेक्ट ‘पुष्पा 3’ नहीं है। जी हां, सुकुमार की अगली फिल्म ‘पुष्पा 3’ नहीं बल्कि राम चरण की फिल्म होने वाली है।
सुकुमार राम चरण के साथ काम करेंगे
इस बार सुकुमार राम चरण के साथ अपने प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों ने ‘रंगस्थलम’ नाम की फिल्म में साथ काम किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सुकुमार और राम अब फिर से साथ काम करने जा रहे हैं और उनके आगामी प्रोजेक्ट का संभावित नाम ‘आरसी 17’ है।
फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है।
हालांकि, अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। इसके बाद सुकुमार के पास ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा। इससे पहले यह बैनर ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुका है, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था।
‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च में मिला संकेत
गौरतलब है कि इस बैनर ने आज यानी 24 मार्च को सनी देओल की आगामी फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया है। फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च पर इस प्रोडक्शन हाउस के रविशंकर से ‘पुष्पा 3’ के बारे में भी सवाल किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुकुमार पहले राम चरण की फिल्म पूरी करेंगे, उसके बाद ही ‘पुष्पा 3’ शुरू होगी। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि इसमें कम से कम 2 साल का लंबा समय लग सकता है।








