Home मनोरंजन ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में गौरव गेरा ने दोहराया ‘धुरंधर’ का मशहूर सीन,...

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में गौरव गेरा ने दोहराया ‘धुरंधर’ का मशहूर सीन, बोले- लोग नहीं पहचान पाते

3
0

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। एक्टर गौरव गेरा हाल ही में क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में शामिल हुए, जहां वह ‘धुरंधर’ के अपने मशहूर किरदार ‘दूध सोडा’ सीन को फिर से परफॉर्म करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोग हैरान रह जाते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि दादी बनकर दूध सोडा बेचने वाले मोहम्मद आलम का रोल उन्होंने ही निभाया था।

गौरव ने शो में बताया, “बहुत सारे लोग तो पहचान ही नहीं पाते दादी की वजह से। उन्हें विश्वास ही नहीं होता कि वो मैं ही था।”

उनके इस बयान पर होस्ट अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “एक नकली दादी लेकर घुमा करो। जब कोई पहचाने नहीं तो फटाक से लगा दिया करो हां भाई, मैं हूं!” इस बात पर स्टूडियो में मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

दिसंबर 2025 में रिलीज ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में गौरव गेरा का दादी वाला किरदार फिल्म का हाइलाइट बन गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। अब फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में टीम जुटी हुई है। इसी क्रम में गौरव गेरा के साथ शो में आयशा खान और राकेश बेदी भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए। गौरव ने शो में अपने पुराने और नए किरदारों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दादी किरदार का मेकअप और लुक इतना परफेक्ट था कि रियल लाइफ में भी कई बार लोग उन्हें नहीं पहचान पाते।

अक्षय और गौरव यादों में खोते दिखे। दोनों उन फिल्मों का जिक्र करते नजर आए, जिसमें साथ में काम कर चुके हैं। दोनों ने साथ में साल 2011 में आई फिल्म ‘चलो दिल्ली’, ‘द शौकीन्स’ और ‘छोटे मियां बड़े मियां’ में भी काम कर चुके हैं।

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। साथ ही, इसे सोनी लीव पर भी देख सकते हैं।

–आईएएनएस

एमटी/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here