Home व्यापार Petrol Diesel Prices: देशभर में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, गाड़ी का...

Petrol Diesel Prices: देशभर में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, गाड़ी का टेंक फुल करवाने से पहले यहां चेक करें आपके शहर में क्‍या है भाव?

23
0

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 71 डॉलर से नीचे आने का असर आज स्थानीय खुदरा बाजार में भी देखा जा रहा है और आज कई शहरों में तेल की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, आज भी देश के चार प्रमुख शहरों दिल्ली और मुंबई में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता हो गया है और 94.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। डीजल भी 14 पैसे घटकर 87.72 रुपये प्रति लीटर रह गया। गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे घटकर 94.44 रुपये और डीजल 19 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 17 पैसे घटकर 94.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 16 पैसे की गिरावट के साथ 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इन शहरों में बदल गए रेट

– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपये और डीजल 87.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 94.62 रुपये और डीजल 87.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 94.94 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

कच्चे तेल की बात करें तो इसकी कीमत में भी पिछले 24 घंटे में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 70.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। डब्ल्यूटीआई दर भी गिरकर 67.48 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है।

नई दरें प्रतिदिन सुबह 6 बजे घोषित की जाती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होंगी। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी ऊंची दिखाई देती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here