Home मनोरंजन ‘परम सुंदरी’ का टीजर जारी, दिखी सिद्धार्थ और जान्हवी की खूबसूरत केमिस्ट्री

‘परम सुंदरी’ का टीजर जारी, दिखी सिद्धार्थ और जान्हवी की खूबसूरत केमिस्ट्री

13
0

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। केरल की खूबसूरती पर सेट की गई जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ के निर्माताओं ने टीजर जारी कर दिया है। रोमांटिक-कॉमेडी में ‘परम’ और ‘सुंदरी’ के किरदार में सिद्धार्थ और जान्हवी नजर आएंगे।

प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जहां नॉर्थ का फायर साउथ की ग्रेस से मिलता है और वहां साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनती है।”

मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट में आगे लिखा, “दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं ‘परम सुंदरी’, तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

‘परम सुंदरी’ एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जो उत्तर भारतीय और साउथ इंडियन लड़की के बीच की प्रेम कहानी पर केंद्रित है। फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है।

फिल्म के बारे में मैडॉक के चीफ दिनेश विजान ने वैरायटी को बताया, “फिल्म में जान्हवी कपूर एक दक्षिण भारतीय लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी दक्षिण भारतीय सुंदरी और दिल्ली के परम के रूप में एक खूबसूरत कहानी का वादा करती है।”

मैडॉक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस, जब दो दुनिया टकराती हैं, तो चिंगारी उड़ती है। दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं ‘परम सुंदरी’। मिलिए ‘परम’ सिद्धार्थ मल्होत्रा और ‘सुंदरी’ जान्हवी कपूर से। फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम ‘परम’ और जान्हवी के किरदार का नाम ‘सुंदरी’ है।

मैडॉक ने सिद्धार्थ के किरदार के लिए कैप्शन में लिखा था, “नॉर्थ का मुंडा सिद्धार्थ ‘परम’ के रूप में आपके दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। साउथ की ‘सुंदरी’ के रूप में जान्हवी अपनी ओर ध्यानाकर्षित कराने को तैयार हैं।

–आईएएनएस

एमटी/केआर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here